देश का पहला अनूठा आयोजन, साय सरकार की आईआईएम में सुशासन की पाठशाला : सुशासन और विकास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने देश के जाने-माने विशेषज्ञों से किया विचार-विमर्श, विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप तैयार करने पर हुआ मंथन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शासन और प्रबंधन दो अलग-अलग शब्द हैं, दो अलग-अलग कार्य हैं, लेकिन एक-दूसरे से जुड़े हुए भी हैं। एक के हिस्से में नीति के निर्माण का दायित्व है, तो दूसरे के हिस्से में क्रियान्वयन की जिम्मेदारी। भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे में नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने की जवाबदेही जहां शासन पर रही, वहीं प्रबंधन की बारीकियों से जनप्रतिनिधियों का आमतौर पर ज्यादा लेना-देना नहीं रहा। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसा नया घटित हुआ कि अब इस विचित्र विडंबना का अंत होता दिख रहा…

Read More

ग्राम आमाडोल में 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने की आबकारी एक्ट की कार्यवाही….!

आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया में धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : अवैध शराब पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए थाना प्रभारी व विवेचकगण को अवैध शराब की सूचनाएं प्राप्त हो रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 31 मई 2024 को थाना खरसिया की महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम आमाडोल का मोहन लाल पटैल नाम का व्यक्ति पैदल थैले में शराब रखकर छोटे देवगांव की ओर आ रहा है। पुलिस…

Read More

एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है, देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि  एग्जिट  पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ…

Read More

बिजली के दामों में बढ़ोतरी जनता के ऊपर अत्याचार – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बिजली के दामों में बढ़ोतरी जनता के ऊपर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत के दामों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दिया है, यह अनुचित है। भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ का आम आदमी परेशान हो गया है। साय सरकार नागरिकों को हर तरफ से परेशान करने की नीयत से काम कर रही है। सरकार ने रजिस्ट्री छूट को समाप्त किया, ईवे बिल को समाप्त…

Read More

महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय शर्मनाक – दीपक बैज

मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की जगहंसाई कराया गांधी जी के बारे में मोदी का कुछ भी बोलना सूरज को दिया दिखाना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में यह कहना कि गांधी फिल्म के बाद दुनिया ने गांधी जी को जाना बेहद आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की यह टिप्पणी भारत के प्रधानमंत्री की जगहंसाई करने वाला है। नरेंद्र मोदी का गांधी के बारे में ज्ञान दुनिया के सामने भारत को शर्मसार करने वाला…

Read More

आबकारी एक्ट के मामले में कार्यवाही जारी : प्रकरण में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत महिला आरोपी को किया गया गिरफ़्तार, आबकारी एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपिया से 20 लीटर अवैध महुआ शराब कुल कीमत लगभग 3000/- रुपये की गई जप्त. सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. अवैध महुआ शराब के खरीद फरोख्त मे शामिल संदेहियों/आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत अवैध महुआ शराब के खरीद फरोख्त में शामिल संदेहियों/आरोपियों पर लगातार की कार्यवाही की जा रही है।  इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम को…

Read More

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त पर सीएम साय बोले, पूरा देश चाहता है कि मोदी जी तीसरी बार सरकार की बागडोर संभालें

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : देश में लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न होने पर समाचार चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलते  दिखाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्री साय ने कहा है कि – प्रारंभ से ही लग रहा था कि पूरे देश का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को मिलेगा। पूरा देश चाहता है कि श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार सरकार की बागडोर संभालें। पूरे देश में…

Read More