आचार संहिता हटते ही विद्युत विकास कार्यों में आई तेजी. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक 400 के.वी. अति उच्चदाब विद्युत उपकेंद्र कुरूद से 220 के.वी. फीडर बे को आज प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा चार्ज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा अधोसंरचना विस्तार के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सचिव ऊर्जा तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा कंपनियां श्री पी. दयानंद के मार्गदर्शन में आज यह…
Read MoreDay: June 10, 2024
आयुर्वेद अस्पताल में 275 बच्चों का हुआ स्वर्ण प्राशन : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शारीरिक मानसिक विकास में होता है मददगार
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आज सरकंडा नूतन कालोनी स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर के बाल रोग विभाग द्वारा आज पुष्य नक्षत्र के अवसर पर 275 बच्चों का स्वर्णप्राशन हुआ। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से सोलह वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अगला स्वर्ण प्राशन 8 जुलाई को सवेरे 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया…
Read Moreमॉडल ब्लड (बैंक) सेंटर एवं जन कल्याण समिति गंडई के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर श्रीचंद कॉम्प्लेक्स दुर्ग रोड गंडई में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड बैंक सेंटर एवं जन कल्याण समिति, गंडई के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर श्रीचंद कॉम्प्लेक्स, दुर्ग रोड, गंडई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 74 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जन कल्याण समिति, गंडई की तरफ से कैंप का कार्यभार श्री चेतन पटेल और मॉडल ब्लड (बैंक) की तरफ से इंचार्ज डॉ. विजय कापसे की निगरानी में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर की टीम में डॉ. खालिदा,…
Read Moreबेसिक एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला में डॉक्टरों ने सिखाया आपात स्थिति में जीवन रक्षा की बारिकियां
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट की कार्यशाला का समापन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट विभाग द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर विगत पांच जून से आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित एवं प्रमाणित इन कोर्स के प्रशिक्षण के जरिये कार्डियक अरेस्ट जैसी आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है।…
Read Moreकलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी एसडीएम को आगंनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूलों का निरीक्षण करने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश
अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और जनशिकायत के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन, जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कहा कि जिले में क्लस्टर लेवल पर स्कूल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में शिक्षक और डॉक्टर की उपस्थिति को…
Read Moreकलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं : 103 लोगों ने प्रस्तुत किये आवेदन, कलेक्टर ने नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के आवेदकों की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न दुरस्थ क्षेत्रों से आने वाले 103 आवेदको ने अपनी समस्याओं, मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। आज जनदर्शन में तहसील चांपा निवासी कृष्ण कुमार यादव द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन, तहसील अकलतरा के ग्राम तागा निवासी रामकृष्ण कश्यप द्वारा…
Read Moreकलेक्टर डॉ . गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक : अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश
सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज व अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे पौधे जनदर्शन व हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित आवेदनों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश बारिश के पहले नालियों और पानी टंकियों को सफाई कराई जाए राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जाए समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय सभी अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और अपने…
Read Moreलंबी बीमारी से जूझ रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत के पिता सनिया राम का निधन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत के पिता का निधन बीती रात हो गई है,बताया जा रहा वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार की रात्रि 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत के पिता सनिया राम का का आकस्मिक मृत्यु रविवार की रात्रि ग्राम केराकोना में हुआ है, सनिया राम उम्र 85 वर्ष बीते कई माह से बीमार चल रहे थे जिनका उपचार लगातार जारी था,रविवार की रात 11.30 बजे अचानक तबियत ज्यादा खराब होने से…
Read Moreकेंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलना गौरवशाली क्षण : सीएम साय
बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने ली एनडीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ समदर्शी न्यूज़, रायपुर/दिल्ली : आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्रीय मंत्री परिषद के सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…
Read Moreपीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा – माँ भारती के सेवक को बधाई एवं शुभकामनाएं, मोदी जी की तीसरी पारी में भारत बनेगा विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति
समदर्शी न्यूज़, रायपुर/दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिपरिषद का भी शपथ ग्रहण हुआ और सदस्यों ने एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। वे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों एवं विधायकों के साथ इस समारोह में…
Read More