स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक को भूपदेवपुर पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की गई जप्त…. आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही !

आरोपी के विरूद्ध थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 65/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़/भूपदेवपुर : आज दिनांक 21 जून 2024 को मुखबीर सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की पेट्रालिंग द्वारा ग्राम किरीतमाल एनएच-49 पर घेराबंदी कर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति महुआ शराब अवैध बिक्री के लिये इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर लेकर ग्राम किरीतमाल की ओर आ रहा…

Read More

नीचेपारा और ग्राम चूल्हा खोल में धरमजयगढ़ पुलिस ने लगाया चलित थाना : थाना प्रभारी ने रहवासियों को अपराधों की जानकारी और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक…!

‘अभिव्यक्ति ऐप’ तथा पुलिस सहायता के लिए ‘डॉयल 112’ की दी गई जानकारी. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आमजन एवं पुलिस के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने एवं आमजन को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से वार्ड/ग्राम स्तर पर चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम के साथ थाना स्टॉफ द्वारा धरमजयगढ़ नीचेपारा एवं ग्राम चूल्हा खोल में चलित थाना लगाया गया। चलित थाना में…

Read More

तनाव, रोग एवं विकारों को दूर कर स्वस्थ, तन-मन मस्तिष्क का विकास करता है योग : विधायक पुन्नूलाल मोहले

‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ की थीम पर मुंगेली जिले की मंडी परिसर में हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन विधायक, कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास समदर्शी न्यूज़, रायपुर : ‘‘दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर आज मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ की थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 07 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर…

Read More

सुकमा में योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास : योग हमारी सांस्कृतिक विरासत – सांसद महेश कश्यप

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा है कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है। योग के जरिए शरीर और मन को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है। श्री कश्यप आज जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। सांसद श्री कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए सदियों से योगाभ्यास किया जा रहा है। निरोग और स्वस्थ शरीर के लिए योग…

Read More

दोकड़ा के आत्मानंद स्कूल में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं सीएम मैडम कौशल्या साय, कहा – स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यवस्थित दिनचर्या जरूरी…!

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भी किया योग. समदर्शी न्यूज़ – दोकड़ा/कुनकुरी :  शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां के आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दोकड़ा में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम मैडम श्रीमती कौशल्या साय सम्मिलित हुईं, साथ ही विशेष अतिथि के रूप में कमला पवार एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका संस्था प्रमुख सलमोन तिर्की ने स्वागत किया। मां शारदे की अराधना…

Read More

सक्ती में योग को लेकर दिखा खासा उत्साह, सभी वर्गों ने दी सहभागिता : योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाएं : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सांसद श्रीमती कमलेश जागड़े ने कहा है कि योग के महत्व को पूरे विश्व में समझा और अपनाया है। योग हमारी जीवन शैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। योग से हमारे शरीर नई प्राणवायु मिलती है। एक निरोग काया रखने में योग हमारी मदद करता है। वे आज जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने समस्त जिलेवासियों को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करे…

Read More

सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मचारी हुए सम्मानित : ‘‘स्वच्छ मन स्वच्छ शहर‘‘ की थीम पर  मनाया गया योग दिवस

शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए सर्वाेत्तम उपाय है योग : उपमुख्यमंत्री श्री साव प्रदेश की स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमांडो, वेब लिंक के जरिए इस आयोजन जुड़े समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग ही सर्वाेत्तम उपाय है। वे आज जिला मुख्यालय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में सामूहिक योग कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर स्वच्छता कर्मचारियों और योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगरीय प्रशासन विभाग…

Read More

‘एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर-आंगन योग’ की थीम पर बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने किया योगाभ्यास : स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं – सांसद संतोष पाण्डेय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उमंग एवं उल्लास के साथ राजनांदगांव में हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उमंग एवं उल्लास के माहौल में राजनांदगांव जिले में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह कृषि उपज मंडी प्रांगण बसंतपुर में किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “वित्तीय शिक्षा पुस्तिका” का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय जागरूकता के लिए काम कर रहे एनजीओ ‘समर्पित’ की  “वित्तीय शिक्षा पुस्तिका” का विमोचन किया। समर्पित संस्था के समन्वयक पुन्नीलाल खैरवार ने बताया की उनकी संस्था आम लोगों में वित्तीय जागरूकता लाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि डिजिटल लेनदेन में लोग सावधानी बरतें और बैंकिंग फ्रॉड से बच सके। उन्होंने बताया की उनका यह कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, महिला समूहों और किसानों के बीच वर्कशॉप…

Read More

शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने सभी को योग करना जरूरी- विधायक चैतराम अटामी

ॐ के घोष से गूंजा माई दंतेश्वरी का पवित्र प्रांगण दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा प्रांगण में हजारों लोगों ने एक साथ किया सामूहिक योगाभ्यास समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने मेंडका डोबरा प्रांगण में हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग भारत के ऋषि-मुनियों की समृद्ध विरासत है। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को योग…

Read More