जशपुर अनुविभाग अंतर्गत न्यायालय में सुनवाई का दिन एवं समय निर्धारित

एसडीएम ने पीठासीन अधिकारियों के न्यायालय में सुनवाई हेतु उपस्थित होने की दी जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने जशपुर अनुविभाग अंतर्गत तिथिवार अधिकारियों के न्यायालय में सुनवाई हेतु उपस्थित रहने की जानकारी देते हुए बताया है कि जशपुर अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में सोमवार, बुधवार और गुरूवार को 11.00 बजे से 4.00 बजे तक सुनवाई के लिए पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहेगें। इसी प्रकार तहसीलदार न्यायालय जशपुर में सोमवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, तहसीलदार न्यायालय मनोरा में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा नायब तहसीलदार न्यायालय जशपुर एवं नायब तहसीलदार…

Read More

दुलदुला से डीपाटोली मार्ग पर श्री नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण का ले-आउट कर, किया गया है कार्य प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर 4.65 करोड़ का पुल बनने के बाद भी बरसात में रपटा से होगी आवाजाही, क्योंकि एप्रोच रोड नहीं के संबंध में लोक निर्माण सेतु निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुलदुला से डीपाटोली मार्ग पर श्री नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण का ले-आउट कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 41.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 41.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 24 जून तक औसत वर्षा 110.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 27.8 मिमी, मनोरा में 44.7 मिमी, कुनकुरी में 35.0 मिमी, दुलदुला में 16.5 मिमी, फरसाबहार में 26.9 मिमी, बगीचा में 98.1 मिमी, कांसाबेल में 51.6 मिमी, पत्थलगॉव में 27.5 मिमी,…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंडियाडीह निवासी जनक सिंह का आग से जलेने से 06 दिसम्बर 2020 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी धनकुंवेर सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जल संकट से निबटने विधायक रायमुनि भगत ने तैयार किया मास्टर प्लान : नदी नाले पर एनीकट निर्माण कर की जाएगी जल आपूर्ति.

संभावना तलाशने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण में जुटी विधायक रायमुनि भगत. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : विधानसभा क्षेत्र जशपुर के नदी और नालों पर एनीकट का निर्माण कर शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक व्याप्त जल समस्या का निराकरण किया जाएगा। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत की पहल पर लोक सेवा यांत्रिकी विभाग (पीएचई) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। योजना को मूर्त रूप देने के लिए विधायक रायमुनि भगत, पीएचई के मुख्य कार्यपालन यंत्री एस.बी. सिंह के साथ नल जल योजना के अंतर्गत एनीकट निर्माण के…

Read More

जशपुर : नाबालिग बालिका को झांसा देकर विभिन्न स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म करने का अभियुक्त खगेश्वर गिरी को बागबहार पुलिस ने कापू (रायगढ़) से किया गिरफ्तार

खगेश्वर गिरी के विरूद्ध धारा 363, 366, 366(क), 376(2)(एन) भा.दं.सं. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज। समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.06.2024 को कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से अपहृता एवं संदेही…

Read More

जशपुर : नाला के किनारे गौवंश का वध कर उसका मांस तैयार कर रहे 8 अभियुक्तों को कांसाबेल पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अभियुक्तों से गौमांस 90 किलोग्राम, दो पहिया वाहन 04 नग, धारदार चाकू, रस्सी, लकड़ी का चौकोर कुण्डा एवं बिक्री रकम 400 रू. जप्त, अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कांसाबेल में धारा 429 भा.द.वि. एवं छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध पंजीबद्ध, गिरफ्तारी में सम्मिलित अधि./कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है। समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विगत दिवस दिनांक 23.06.2024 के शाम लगभग 06ः30 बजे मुखबीर से पुलिस को सूचना मिला कि सहरापानी…

Read More