धान खरीदी के एवज में 5.49 लाख किसानों को 5994.82 करोड़ रूपए का भुगतान शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 जारी रायपुर, 04 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.49 लाख किसानों…
Read MoreDay: December 4, 2024
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2024 : निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आयोग कटिबद्ध : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह
बस्तर संभाग के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर व सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के दिए निर्देश रायपुर,04 दिसम्बर 2024/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में सुबह 11.00 बजे से नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आगामी आम/उप निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन कार्यों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में बस्तर संभाग के संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी श्री ओ.पी. पाल, आयोग के सचिव डॉ.…
Read Moreसाइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती, जिसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना आवश्यक – मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने किया साइबर भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग द्वारा निर्मित समाधान और सशक्त मोबाइल ऐप का किया लांचिंग रायपुर 4 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय साइबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराध की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का…
Read Moreहमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूर्ण करने तेजी से करेंगे प्रयास बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर हो रहा अग्रसर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के 15,000 मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश रायपुर 4 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नक्सल परिदृश्य पर बड़ी समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नक्सलवाद…
Read Moreराष्ट्रीय मीडिया अवार्ड के लिए मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक भेज सकते हैं अपनी प्रविष्टि
भारत निर्वाचन आयोग मतदाता शिक्षा और जागरुकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को करता है पुरस्कृत प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन मीडिया को दिए जाएंगे अवार्ड रायपुर. 4 दिसम्बर 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा और जागरुकता के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड के लिए मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक अपनी प्रविष्टि आयोग के अशोका रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड-2024 के तहत आयोग द्वारा चार श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें प्रिंट मीडिया और ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया…
Read Moreमामूली विवाद में दोस्त को ट्रक के सामने धकेला…खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में आरोपी को किया गिरफ्तार…भेजा न्यायिक रिमांड पर.
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 716/2024 धारा 110 बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़ : खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 25 वर्षीय आरोपी यशवंत ऊर्फ अरुण सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपित की गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई, जिसमें यशवंत ने अपने 18 वर्षीय दोस्त बसंत कुमार सारथी को जानलेवा इरादे से ट्रक के सामने धकेल दिया था। घटना 13 नवंबर 2024 को ग्राम उल्दा में हुई, जहां श्रीमद भागवत कथा के दौरान यशवंत का झगड़ा उदित नारायण नामक…
Read Moreप्रदेश में हर गरीब के पक्के मकान का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नगरीय निकायों में 15 हजार नए आवास स्वीकृत राज्य के सभी शहर शामिल, प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के प्रदर्शन के आधार पर मिली नए आवासों की स्वीकृति केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत दी मंजूरी रायपुर 4 दिसम्बर 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तेजी से पूर्ण किए आवासों और योजना में अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 15 हजार नए आवास स्वीकृत…
Read Moreड्रोन तकनीक ने बदली जशपुर की तस्वीर: दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन का सफल परीक्षण, कलेक्टर रोहित व्यास ने की सराहना
ड्रोन द्वारा दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने किया गया प्रदर्शन कलेक्टर सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रदर्शन का किया अवलोकन जशपुर, 04 दिसंबर 2024/ जशपुर जिले के सुदूर अंचलों में भी त्वरित गति से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने ड्रोन की किस तरह से मदद की जा सकती है इसका प्रदर्शन किया गया। जहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बैंगलुरू की एक निजी कंपनी के द्वारा प्रायोगिक तौर पर पुलिस लाईन से एक ड्रोन की मदद से दवाईयों को 50 किलोमीटर दूर स्थित सन्ना के सामुदायिक…
Read Moreग्राम संबलपुरी रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव : चक्रधरनगर पुलिस जुटी जांच में.
मृतक के संबंध में सूचना देने मोबाइल नंबर – 9479193210 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9479193299 जारी. रायगढ़ : आज सुबह करीब 6:00 बजे चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक (उम्र करीब 25 वर्ष) का शव की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव और रेलवे ट्रैक के आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक ने काले रंग का लोअर पहना हुआ था और गले में एक…
Read Moreकोतरारोड़ पुलिस ने महिला समूह के सदस्यों के साथ कृष्णापुर में की शराब रेड कार्यवाही : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार…आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपी महिला शांति चौहान के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़ : एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतरारोड़ पुलिस ने पुन: कार्यवाही की है। ग्राम कृष्णापुर के गोंडपारा में महिला द्वारा घर के आंगन में महुआ शराब बेचने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस टीम ने महिला समूह के साथ मिल कर छापा मारा। पुलिस ने मौके पर महिला शांति चौहान…
Read More