भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस पर बड़ा हमला : संविधान की नकली किताब लेकर घूमने वाले कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना संवैधानिक है क्या?

दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस केवल धक्कामुक्की और धमकीबाजी कर रही है:किरण देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा है कि प्रदेश के विधानसभा परिसर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार के साथ की गई धक्का-मुक्की और बदसलूकी लोकतंत्र के मंदिर में कांग्रेस की गुण्डागर्दी का शर्मनाक प्रदर्शन है। श्री देव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देकर देशभर में ढोल पीटते कांग्रेसी संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी का सरेआम मखौल उड़ाकर लोकतंत्र का गला घोंट…

Read More

कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार के साथ बतमीजी ,धक्कामुक्की मामले में भाजपा ने पूछा : पूर्व मुख्यमंत्री जिस विधासनभा का नेतृत्व 5 साल करते रहे वहां झूठ बोलने की जरूरत क्यों पड़ी?- अमित चिमनानी

भूपेश बघेल ने सुनील नामदेव को फर्जी पत्रकार बताया जबकि उनके पास विधानसभा का पास भी था ,वो पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सदस्य भी है:अमित चिमनानी कांग्रेस विधायकों और स्वयं के गलत बर्ताव को छुपाने भूपेश बघेल ने झूठ बोला रायपुर/ विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार सुनील नामदेव के साथ की गई धक्कामुक्की और धमकीबाजी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस से पूछा है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि कांग्रेस को विधानसभा में झूठ…

Read More

पिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा झूठा, भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है – सुरेंद्र वर्मा

नगरीय निकायों में पार्षदों के आरक्षण प्रक्रिया के बाद जारी वर्गवार सूची से भाजपा का ओबीसी विरोधी चरित्र प्रमाणित रायपुर/21 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार की बदनीयती के चलते बस्तर सरगुजा संभाग में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग चुनाव लड़ने तरस जाएंगे, मैदानी क्षेत्रों में भी साय सरकार ने ओबीसी वर्ग के अधिकारों के खिलाफ़ षडयंत्र रचा है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में आरक्षण को लेकर साय सरकार द्वारा जो संशोधन किया गया है वह छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी…

Read More

धर्मांतरण के दबाव में युवक की आत्महत्या भाजपा के कुशासन का आईना, भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी – सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष करवाती है रायपुर/21 दिसंबर 2024। धर्मांतरण के दबाव के कारण एक युवक के द्वारा की गयी आत्महत्या को कांग्रेस ने दुखद बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धर्मांतरण के दबाव में युवक की आत्महत्या भाजपा के कुशासन का आईना है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी है। भाजपा खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष…

Read More

भाजपा के राज में नौकरियां बेची जा रही है, युवा ठगा महसूस कर रहे, आरक्षक भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करवाया जाये – दीपक बैज

आरक्षक भर्ती घोटाले के लिये गृह मंत्री इस्तीफा दें रायपुर/21 दिसंबर 2024। कांग्रेस ने मांग किया है कि राजनांदगांव आरक्षक भर्ती घोटाला मामले की सीबीआई जांच कराया जाये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में नौकरियां बेची जा रही है, युवा ठगा महसूस कर रहे है। राजनांदगांव आरक्षक भर्ती घोटाले के तार सत्ता के उच्च पदस्थ लोगों तक जुड़े हो सकते है। इस मामले में आरक्षक अनिल रत्नाकर की संदिग्ध मौत तथा उसके हथेली पर लिखे गये नोट्स बताते है कि यह मामला बहुत ही…

Read More

छत्तीसगढ़ में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ पूरी मुस्तैदी से संचालित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में 7 दिसंबर से अब तक 11 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग प्रदेश में 963 निक्षय शिविर आयोजित  रायपुर 21 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 दिसम्बर को नई दिल्ली प्रवास पर

रायपुर, 21 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 दिसम्बर रविवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पंथी नृत्य एवं गुरू घासीदास लोककला महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

रायपुर 21 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकाम और साइंस विषय…

Read More

प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केन्द्रीय जेल रायपुर में ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन

रायपुर, 21 दिसंबर 2024/ केन्द्रीय जेल रायपुर में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री अजय सिंह ने किया। शिविर में लगभग 200 बंदियों एवं जेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक श्री अजय सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस घोषित किया है ताकि ध्यान के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।…

Read More

आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मेहनत करने से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री श्री साव

श्री साव डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए शामिल रायपुर 21 दिसंबर 2024/अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही। उप मुख्यमंत्री श्री साव आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती…

Read More