जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ कृषकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यंमत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना का लाभ कृषकों को दिलाया जा रहा है। जिसके तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। जिससे धान का कटोरा कहलाने वाले पूरे प्रदेश में खुशहाली की लहर दिखाई दे रही है और हर तरफ किसान विकास की राह पर…
Read MoreDay: December 5, 2024
जशपुर : बॉल्डरिंग वर्कशॉप का हुआ आयोजन, स्थानीय गाइड्स को तकनीकी कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बने दी गई जानकारी
जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ जशपुर जिले में साहसिक खेलों को नई दिशा देते हुए भारत के रॉक क्लाइम्बिंग क्षेत्र की अग्रणी पहल, ’क्रैग डेवलपमेंट इनिशिएटिव’ ने जशप्योर एवं पहाड़ी बकरा एडवेंचर के साथ मिलकर दो दिवसीय बॉल्डरिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया। यह आयोजन न केवल साहसिक खेलों के विकास की दिशा में एक कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देने का भी प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय गाइड्स को तकनीकी कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त करना और देश में साहसिक खेलों…
Read Moreसुगमता से हो रही जशपुर जिले में धान खरीदी : कोकियाखार की धर्मेश्वरी सरजाल ने प्रसन्नता जाहिर कर खरीदी केंद्र में अच्छी व्यवस्था के लिए दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद
धान के दाम बढ़ने के साथ उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी की लहर अब तक 14479.4 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 2482 किसानों को 25 करोड़ 76 लाख 62 से अधिक राशि किया गया है भुगतान जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ जिले के किसानों का उत्साह अब दोगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने धान के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही किसानों केन्द्र में धान बेचने के लिए अच्छी व्यवस्था दी है। सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष…
Read More“सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ : जशपुर कलेक्टर ने 07 दिसम्बर को अधिक से अधिक अंशदान देकर अपने वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करने की अपील
जशपुर 05 दिसम्बर 2024/ देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वाेत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष 07 दिसम्बर को “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ मनाया जाता है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर रोहित व्यास ने जिला के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ अवसर पर हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा है कि हमारी सेना देश का विश्वास, गौरव और प्रेरणा हैं। हमारी सशस्त्र…
Read Moreजशपुर : हर घर जल श्रेणी में शामिल हुआ गांव मड़वाकानी, गांव में 65 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से दिया जा रहा है सभी घरों में शुद्ध पानी
ग्रामीणों के पानी की समस्या हुई खत्म, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत् हर घर जल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और जिले के सभी गांव में ग्रामीणों की पानी की समस्याओं को खत्म करने हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़वाकानी भी हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने खुशी…
Read Moreसाइबर अपराध में बड़ी कार्यवाही : जशपुर पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को चंडीगढ़ से दबोचा
सोशल मीडिया में महिला से दोस्ती कर अश्लील कमेंट करने एवं कमेंट को वायरल करने के बाद ब्लैकमेल करने का है आरोपी आरोपी सोनू सिंह उर्फ नवीन उम्र 30 साल निवासी निटावली ब्लाॅक माधौगढ़, औरया उत्तर प्रदेश के विरूद्ध चौकी पण्डरापाठ में अप.क्र. 154/2023 धारा 509, 384 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी. एक्ट का अपराध दर्ज जशपुर/ चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र की एक 31 वर्षीय युवती ने दिनांक 18.10.2023 को चौकी पण्डरापाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह क्षेत्र में एक विभाग में नौकरी करती है एवं सोशल मीडिया फेसबुक का भी…
Read Moreजशपुर में शिक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों में गड़बड़ी, जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने उठाए सवाल, जिला कलेक्टर को लिखा शिकायत पत्र
निजी स्कूलों में योग्य शिक्षकों की कमी और अनियंत्रित बसों के ठहराव से जनता परेशान जशपुर, 5 दिसंबर 2024/ जशपुर जिले में शिक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने जिला कलेक्टर को एक शिकायत पत्र लिखकर इन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। एक ओर जहां जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है और शिक्षकों की योग्यता संबंधी मानक पूरे नहीं हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, जिला में यात्री बसें…
Read Moreजशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : बटाईकेला क्योस्क बैंक गोलीकांड के फरार आरोपी बितुल राम को थाना दुलदुला क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार…भेजा गया जेल…केरल कनेक्शन आया सामने.
आरोपियों के विरूद्ध थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 122/2024 भा.न्या.सं. की धारा 309(5),332 (ख), 109, 103 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज. केरल राज्य से बैठकर किया था अपराधिक षडयंत्र, पूर्व में इस प्रकरण के दो आरोपी रातु राम एवं शीतुल राम चौहान हो चुके हैं गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, पतासाजी जारी. गिरफ्तार आरोपी का नाम – बितुल राम उम्र 35 साल निवासी कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला. जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05…
Read Moreसंगठन चुनाव को लेकर भाजपा जशपुर जिला कार्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन : सभी 20 मंडलों में संगठन पर्व में सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता और संगठन चुनाव में बूथ समितियों के चुनाव की मंडलवार की गई विस्तृत समीक्षा.
गांव, गरीब, मजदूर, किसानों को समर्पित रहा विंष्णुदेव सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल – निर्मल सिन्हा जशपुर : 3 दिसम्बर को जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सुरेश राम, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह एवं मुकेश शर्मा सहित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात : बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह
रायपुर 4 दिसंबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में केंद्रीय गृह…
Read More