वर्ष 2024-25 के लिए 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित छत्तीसगढ़ के बजट का आकार बढ़कर हुआ 1 लाख 55 हजार 580 करोड़ रूपए राज्य में 30 हजार करोड़ रूपए के सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ रहा रायपुर 19 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का द्वितीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पारित हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट आज विधानसभा में…
Read MoreDay: December 19, 2024
छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती वर्ष : ‘‘सदस्य परिचय षष्ठ्म विधानसभा’’, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के ‘‘प्रथम वर्ष’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह, मुख्यमंत्री श्री साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने किया विमोचन रायपुर 19 दिसम्बर 2024 / छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित तीन किताबों का आज विमोचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा परिसर स्थित अध्यक्ष के कक्ष में षष्ठ्म विधानसभा के सदस्यों की परिचयात्मक जानकारियों पर केन्द्रित प्रकाशन ‘‘सदस्य परिचय षष्ठ्म विधानसभा’’, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के…
Read Moreअम्बेडकर अस्पताल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड विभाग का संयुक्त फायर एंड रेस्क्यू मॉक ड्रिल प्रदर्शन
तीनों टीम ने किया आग लगने जैसी आपात परिस्थिति में राहत और बचाव कार्य का अभ्यास प्रदर्शन फायर सेफ्टी किट पहनकर अस्पताल के अंदर गई टीम, प्रतीकात्मक रूप से घायल को स्ट्रेचर पर लिटाया और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा मॉक ड्रिल के दौरान फायर सायरन बजाती आयी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, अंदर फंसे लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने निकाला, दिया प्राथमिक उपचार रायपुर 19 दिसम्बर 2024/ एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिकिया बल) और जिला अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति…
Read Moreस्कूली बच्चों का विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, रीजनल साइंस सेंटर का भी किया भ्रमण
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात रायपुर, 19 दिसंबर 2024/कबीरधाम ज़िले के शासकीय हाई स्कूल, मोतिमपुर के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। अपने रायपुर भ्रमण के दौरान बच्चो ने रीज़नल साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री एवं विधायक श्री विजय शर्मा से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से विधानसभा भ्रमण की पूरी जानकारी ली और राज्य की राजनीति, विधायी…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्रों एवं आग से बचाव के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण
रायपुर 19 दिसंबर 2024/ बलौदाबाजार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्टाफ के लिए अग्निशामक यन्त्रों के संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। अब तक जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल एवं लवन में यह पूर्ण हो चुका है। उक्त केंद्रों में विकासखण्ड के मैदानी स्वास्थ्य अमले को भी सम्मिलित कर दुर्घटना से बचाव के तरीके सुझाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में आग के प्रकार, एवं उनको बुझाने की विधि, अग्निशामक यंत्र कितने प्रकार के होते…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर बनेगा भविष्य का शहर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर अगले 25 वर्षों के पेयजल सप्लाई की बनी योजना
कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक नई पाईप लाईन का प्रस्ताव 109 करोड़ रूपए की लागत से बिछाई जाएगी 16 किमी लंबी पाइपलाइन रायपुर 19 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर अटल नगर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनने की तरफ अग्रसर है। राज्य के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर को देश के आधुनिक शहरों में शुमार करने के लिए इसे भविष्य के शहर के रूप मे तैयार करने हेतु प्रयासरत हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आने वाले…
Read Moreछत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों में नए दौर की शुरुआत : छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत हुआ एम ओ यू
दोनो राज्यों के कलाकार होंगे लाभान्वित महत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में दे सकेंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रायपुर 19 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत एम ओ यू संपादित किया गया है। इस समझौते के तहत भारतीय एकता की भावना को मजबूत करने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने, नवाचारों और अनुभवों को साझा करने के लिए दोनों राज्य परस्पर सहयोग करेंगे। इस परस्पर समझौते से उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों…
Read Moreनवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – श्री डेका
राज्यपाल ने ली निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक रायपुर, 19 दिसंबर 2024/राज्यपाल और कुलाध्यक्ष श्री रमेन डेका ने आज सभी निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन व अन्य कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विश्वविद्यालयों को विष्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप कार्य संचालन के निर्देश दिये। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़…
Read Moreजशपुर : प्रतिज्ञा संकुल संगठन केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम हुआ आयोजित, समूह की महिलाओं को बिहान योजना के बारे में दी गई जानकारी
उत्कृष्ट कार्य करने वाले लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2024 कार्यक्रम के तहत् कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज कुनकुरी विकासखण्ड के प्रतिज्ञा संकुल संगठन केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को बिहान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीदियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ कुनकुरी, केराडीह सरपंच चन्द्रकिरण नाग, डीडीसी प्रदीप गुप्ता सहित समूह…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों और चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा
राजस्व अमला और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्थलगांव के ग्राम चौरा में लगभग 500 बोरा अवैध धान जप्त जशपुर 19 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम किसी भी गड़बड़ी की आंशका के मद्देनजर बार्डर इलाकों के चेकपोस्ट और धानखरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में पत्थलगावं राजस्व अमला और पुलिस की टीम के…
Read More