जशपुर : कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन, जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

जशपुर, 14 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को जशपुरनगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने जिला संग्रहालय परिसर के निर्माणाधीन अटल परिसर का अवलोकन किया। जहां जनप्रतिनिधियों के साथ अटल परिसर को लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने हेतु यहां बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग आदि व्यवस्थाओं को विकसित करने हेतु चर्चा की। कलेक्टर ने निर्माण कार्य का अवलोकन करते…

Read More

पत्थलगांव बस स्टैंड में यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा, महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पत्थलगांव बस स्टैंड में विशेष प्रसाधन, नहीं लिया जा रहा कोई शुल्क

जशपुर 14 जून 2025/ संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव विकास खंड के बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें महिला प्रसाधन भी है महिला प्रशाधन के लिए कोई भी शुल्क नहीं ली जाती है।  पूर्व में बस स्टैंड में एक ओपन यूरिनल था जिसे डिस्मेंटल किया गया था वर्तमान में बस स्टैंड कंपाउंड में जगह खाली नहीं होने के कारण से ओपन यूरिनल बनाया जाना संभव नहीं है।

Read More

जशपुर की लालमती ने शटरिंग प्लेट व्यवसाय से रच दी सफलता की नई कहानी, बनीं ग्रामीण महिला उद्यमिता की मिसाल

निजी भवनों, प्रधानमंत्री आवास भवनों के छतों की ढलाई करने के लिए शटरिंग प्लेट उपलब्ध कराती है मुख्यमंत्री का जताया आभार जशपुर 14 जून 2025/ जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की श्रीमती लालमती आज ग्रामीण क्षेत्र की उन प्रेरणादायी महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने मजबूत इरादों और शासन की योजनाओं के लाभ से अपने जीवन की दिशा बदली है। पहले मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली लालमती आज सफल उद्यमी के रूप में गांव में एक नई पहचान बना चुकी हैं। श्रीमती लालमती वर्ष 2020 में…

Read More

जशपुर : शाला स्वच्छता तिहार के माध्यम से सभी स्कूलों, आश्रम छात्रावास की की गई साफ सफाई, 8 से 14 जून तक चलाया गया अभियान

जशपुर 14 जून 2025/ जशपुर जिले में सभी शालाओं आश्रम छात्रावास में विगत दिवस 8 जून से 14 जून तक “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शनिवार को महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, श्री गंगाराम भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर, शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्रोत समन्वयक,…

Read More