दीपक बैज के मोबाइल के कौन से गुप्त राज जो कांग्रेसी जानना चाहते है – केदार कश्यप रायपुर, 29 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का फोन चोरी होने की घटना पर यह जानना चाहा है कि उनके मोबाइल में ऐसे कौन-से राज हैं जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं? चोरी के पीछे उनका शक किस पर है? श्री कश्यप ने यह भी पूछा है कि क्या भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या कोई और कांग्रेस नेता इसके…
Read MoreDay: June 29, 2025
सीसीटीवी फुटेज से खुली चोरी की साजिश : गैंग बनाकर मकान में की लाखों की चोरी, त्रिनयन ऐप से मिला सुराग, सुपेला पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश. 80 हजार का सामान बरामद, गैंग समेत एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार.
थाना – सुपेला, चौकी स्मृति नगर, जिला-दुर्ग में अपराध क्रमांक 758/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस दर्ज कर की गई विवेचना. त्रिनयन ऐप की मदद से 24 घण्टे में नकबजनी का खुलासा, आरोपियों से चोरी के कुल 80,000/- रूपये के मशरूका बरामद, दुर्ग. 29 जून 2025 : दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी करने वाले दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। त्रिनयन ऐप की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आपातकाल आधारित युवा संसद आयोजन का पोस्टर विमोचन, युवाओं को लोकतंत्र की सीख देने की अनूठी पहल
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले रायपुर, 29 जून 2025 : आपातकाल की 50वी वर्षगाँठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आपातकाल के विषय को लेकर युवा संसद ( मॉक पार्लियामेंट ) का आयोजन किया जा रहा है , युवा संसद के आयोजन को लेकर भाजयुमो का प्रतिनिधि मंड़ल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला साथ ही उनको युवा संसद के आयोजन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी द्वारा मॉक पार्लियामेंट का पोस्टर विमोचन करवाया गया , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का…
Read More‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी में पीएम मोदी का राष्ट्रनिर्माण पर फोकस: योग दिवस, आपातकाल और आत्मनिर्भर भारत पर प्रेरणादायक संदेश
रायपुर, 29 जून 2025 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय मासिक प्रसारण “मन की बात” कार्यक्रम की 123वीं कड़ी में योग दिवस पर बात की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। श्री मोदी ने कलबुर्गी की रोटी और मेघालय के ऐरी सिल्क के बारे में भी देशवासियों को बताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रविवार को 22 भाषाओं में प्रसारित मन की बात की शुरुआत योग दिवस पर चर्चा से की। इसके बाद आपातकाल का समय याद कर इसकी आलोचना की और कहा कि इमरजेंसी के समय…
Read Moreसिर्फ 10 दिन में सोलर प्लांट इंस्टॉल, अब बिजली बिल आधा और बचत लाखों में – जानिए कैसे मिल रही है ₹1.08 लाख की सब्सिडी!
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते सपने बिजली बिल हुआ आधा, 30 हजार का अतिरिक्त अनुदान दे रही राज्य सरकार रायपुर. 29 जून 2025. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पूरे देश की तरह बिलासपुर जिले के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि महंगाई के इस दौर में भारी-भरकम बिजली बिल से भी राहत मिल रही है। बिलासपुर की अशोक नगर निवासी श्रीमती अंजलि सिंह ने अपनी छत पर तीन किलोवाट का सोलर…
Read Moreरेलवे की स्टार बॉक्सर संमाचा चानू पहुंचीं इंटरनेशनल रिंग में, भारत की टीम में हुआ चयन – अब कजाकिस्तान में बजाएंगी जीत का बिगुल!
बिलासपुर, 29 जून 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर में कार्यरत टीटीई संमाचा चानू का चयन विश्व बॉक्सिंग कप, अस्ताना (कजाकिस्तान) में भाग लेने वाली भारत की राष्ट्रीय बॉक्सिंग टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 जून से 07 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने संमाचा चानू को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । संमाचा चानू की यह उपलब्धि न केवल रेलवे के लिए गर्व की बात है,…
Read Moreनशा मुक्त भारत अभियान : नशे की गोलियों का ऑर्डर पर करता था विक्रय, प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने वाला आरोपी नेतराम साहू गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
‘जिंदगी का हाँ और नशे का ना’ अभियान के अंतर्गत की गई आरोपी की गिरफ्तारी. आरोपी द्वारा ऑर्डर देकर मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां का किया जाता था विक्रय. आरोपी से मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड एवं नगदी रकम को किया गया जप्त. दुर्ग. 29 जून 2025 : दुर्ग जिले में ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा‘ अभियान के तहत उतई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के विक्रय में संलिप्त आरोपी नेतराम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल दुकानों में अल्प्राजोलम टैबलेट व ट्रामाडोल कैप्सूल की…
Read Moreभारत गौरव ट्रेन में चढ़िए और करें दक्षिण भारत के दिव्य मंदिरों के दर्शन, तिरुपति से मल्लिकार्जुन तक एक साथ सभी तीर्थ!
बिलासपुर, 29 जून, 2025 : दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भ्रमण करने के उद्देश्य से चर्चित भारत गौरव एक्सप्रेस चलने का फैसला लिया गया है जो बिहार और झारखंड सहित अनेक राज्यों के लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक ले जाएगी। भागलपुर स्टेशन से इस भारत गौरव एक्सप्रेस की शुरुआत होगी और 12 दिवसीय यात्रा के तहत यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वर, -मदुरई-, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवायेगी । आईआरसीटीसी की इस विशेष पर्यटक ट्रेन के द्वारा भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित…
Read Moreछत्तीसगढ़ के स्टॉप डायरिया अभियान की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की सराहना
रायपुर, 29 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में चल रहे स्टॉप डायरिया अभियान 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सराहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण और शहरी समुदायों तक निवारक देखभाल, जागरूकता अभियान और आवश्यक उपचार पहुंचाकर बच्चों को दस्त रोगों से बचाने में मजबूत कदम उठा रहा है। यह अभियान, जो 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक संचालित हो रहा है, 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों में दस्त से होने वाली…
Read Moreतेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री साय
स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक बनी चरण पादुका योजना रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहक भाइयों-बहनों के जीवन स्तर को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर…
Read More