छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर, वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना, 32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में, रेल सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की बढेंगी संभावनाएं रायपुर, 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014…

Read More

बीजापुर में 13 इनामी हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – ‘बंदूक नहीं, विकास ही भविष्य का रास्ता’

बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ थामा विकास का हाथ रायपुर 27 जून 2025/ बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक गोमती साय के मायके पहुंचकर स्वर्गीय माता को दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘बसंती पैंकरा जी का जीवन सेवा और संस्कार की मिसाल’

जशपुर, 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधायक श्रीमती गोमती साय के मायका ग्राम कोकियाखार, विकासखंड पत्थलगांव पहुंचे और उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के निधन के 13वें दिन आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Read More

बिलासपुर रेल मंडल में राजभाषा कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न : राजभाषा हिंदी बने कार्यालय की पहचान, हिंदी में कार्य करना ही राष्ट्रसेवा का भाव, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई बैठक.

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में हुई राजभाषा प्रगति की मदवार की गई समीक्षा. बिलासपुर. 27 जून 2025 : बिलासपुर मंडल रेल कार्यालय में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में जनवरी से मार्च 2025 तिमाही में राजभाषा हिंदी के प्रयोग व प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने राजभाषा हिंदी को कार्यालयीन कार्य में प्राथमिकता देने पर बल देते हुए, इसे एक सामूहिक उत्तरदायित्व के रूप…

Read More

रथयात्रा की आस्था में विकास का वचन: मुख्यमंत्री साय ने गिनाईं 2025 की प्रमुख योजनाएं—आवास, कृषि, शिक्षा, डिजिटल ग्राम और नक्सलमुक्त बस्तर के रोडमैप का ऐलान

जशपुर 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांसाबेल विकास खंड ग्राम दोकड़ा में भव्य रथयात्रा में अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के पूर्व 1942 में दोकड़ा में सुदर्शन सतपथी एवं सुशीला सतपथी द्वारा रथयात्रा की शुरुआत हुई थी। 1968 में मंदिर का भी निर्माण हुआ था। बचपन में हम इस मंदिर में बगिया से पैदल चलकर रथ यात्रा देखने आया करते थे। समय के साथ यह मंदिर जीर्ण अवस्था में आ गया था, जिसका…

Read More

आस्था की रस्सी से खिंचा रथ, श्रद्धा की लहरों में डूबा दोकड़ा: मुख्यमंत्री साय की अगुवाई में रथ यात्रा ने रचा भक्ति का अद्भुत इतिहास, नौ दिवसीय महोत्सव में होंगे धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला और झांकियां – दोकड़ा बना भक्ति और उल्लास का संगम स्थल

जशपुर, 27 जून 2025/ जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरा, श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली गई। रथ यात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। इस वर्ष की रथ यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुरा चौक में बड़ा बदलाव : 4.33 करोड़ की लागत से रायपुरा में ट्रैफिक जाम का समाधान, भूमि-पूजन के साथ शुरू हुआ अंडरग्राउंड वायरिंग और फोरलेन सड़क का कार्य, 400 मीटर सर्विस लेन बनेगी फोरलेन.

रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने किया भूमि-पूजन. अंडरग्राउंड वायरिंग होने से रायपुरा चौक का होगा चौड़ीकरण, सर्विस लेन के 400 मीटर हिस्से में बनेगी फोरलेन सड़क. रायपुर. 27 जून 2025 : रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने रायपुरा चौक पर अंडरग्राउंड वायरिंग कार्य का भूमि-पूजन कर चौड़ीकरण परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के इस प्रोजेक्ट के तहत 11 केवी बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा, जिससे रायपुरा ओवरब्रिज के नीचे फोरलेन सड़क…

Read More

जशपुर के दोकड़ा में ओडिशा की परंपरा का जीवंत चित्रण: 83 वर्षों से जारी श्री जगन्नाथ रथयात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाई गजपति महाराजा की ऐतिहासिक भूमिका!

जशपुर, 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ज़िले के ऐतिहासिक व प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में इस वर्ष भी रथ यात्रा में शामिल हुए रथयात्रा में भव्यता व श्रद्धा के साथ किया गया भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के रथ को हजारों श्रद्धालु रस्सी खींचकर दोकड़ा का भ्रमण कराया गया भक्तों ने उत्साह के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। इस वर्ष की रथ यात्रा में एक विशेष आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…

Read More

जशपुर के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका! सिलाई, कंप्यूटर, सिक्योरिटी, ITI, BPO और बैंकिंग में कुल 825 पदों पर भर्ती!

जशपुर, 27 जून 2025 : रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 02 जुलाई 2025 को 825 पदों हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में वेदांता स्किल स्कूल बालको कोरबा से 420 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत सुविंग मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फीटर, वेल्डर, होटल मैनेजमेंट,सोलर पीवी इंस्टालर , मोबाइल रेपरिंग एंड हार्डवेयर के 60-60 पद शामिल हैं। इसी प्रकार श्री राम लाइफ इन्सोरेन्स से 23 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।…

Read More

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : स्कूल आते-जाते पहचान, फिर झांसा और शोषण, रायगढ़ में 32 वर्षीय युवक ने शादी का सपना दिखा कर किया रेप, नाबालिग के बयान से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

पुलिस ने अपराध क्रमांक 270/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर शुरू की थी जांच, विवेचना के उपरांत प्रकरण में धारा 64(1), 87 बीएनएस और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 4 जोड़ी गई. रायगढ़. 27 जून 2025 : कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में पुलिस ने संजीदगी से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार चौहान (32 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत…

Read More