कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी – ईडी एम.एस.चौहान रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी डंगनिया मुख्यालय के भारप्रेषण कक्ष में आज अधीक्षण अभियंता सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पश्चात् विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एम.एस.चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विदाई समारोह में मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री ए.एम.परियल, मुख्य अभियंता (भार प्रेषण) श्रीमती शारदा सोनवानी, मुख्य अभियंता (एस.एंड पी) श्री केबी पात्रे, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) श्री प्रसन्ना गोसावी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एच.एल.पंचारी ने संयुक्त…
Read MoreMonth: December 2025
कमिश्नरी प्रणाली से नहीं सुधरेगी कानून व्यवस्था, गृहमंत्री बदले जाएँ—सुशील आनंद शुक्ला का सरकार पर तीखा हमला
कमिश्नरी प्रणाली लागू करने से क्या होगा? गृहमंत्री बदला जाना चाहिए – सुशील आनंद शुक्ला बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार की प्रशासनिक अक्षमता जिम्मेदार रायपुर : राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू करने का मंत्रिमंडल का फैसला शुतुरमुर्गी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार राजधानी और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने क्या निर्णय लेना चाहिए यह समझ ही नहीं पा रही है, बीमारी कहीं है, इलाज कहीं और खोजा जा रहा है। पिछले दो साल में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की…
Read Moreनशे पर भाषण से नहीं, सरकार से सवाल पूछिए: मोहन भागवत पर दीपक बैज का हमला, कहा—भाजपा राज में नशा और जंगल कटाई दोनों बढ़े
मोहन भागवत जी नशे पर सिर्फ भाषण नहीं सरकार से सवाल भी पूछिये देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारे फिर नशा बिकने का जिम्मेदार कौन? भाजपा सरकार जंगल कटवा रही, पर्यावरण को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे संघ प्रमुख रायपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओ में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और युवा पीढ़ी नशेड़ी हो रहे है उसके लिये चिंता जाहिर किया। पर्यावरण को लेकर घडियाली आंसू बहा रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संघ प्रमुख की चिंता अनेको सवाल खड़ा करती…
Read Moreएफडी और स्मॉल सेविंग्स पर ब्याज दर कटौती बुजुर्गों व महिलाओं के साथ अन्याय: सुरेंद्र वर्मा ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल
बुजुर्ग और महिलाओं के आय के प्रमुख स्रोत एफडीआर और स्मॉल सेविंग्स के ब्याज दरों में कटौती अनुचित – सुरेंद्र वर्मा रायपुर : ब्याज दरों में कटौती के फैसले को देश के मध्यमवर्गीय परिवार, महिलाओं और बुजुर्गों के आर्थिक हितों के खिलाफ अत्याचार करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यह सरकार छोटी बचत योजनाओं पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि, एनएससी, एफडीआर आदि के निवेशकों को नए साल में ब्याज दर में कटौती का झटका देने जा रही है। वर्ष 2025 में ही चार…
Read Moreदरिंदगी की हदें पार : अंधविश्वास बना जानलेवा ! जादू-टोना के शक में महिला को पीट-पीटकर मार डाला, महिला की हत्या से गांव में फैली सनसनी, मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को पुलिस ने लिया हिरासत में.
थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना (टोनही) के संदेह में महिला की हत्या का मामला. थाना सोनपुर में बीएनएस की धारा 103, 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नारायणपुर : अंधविश्वास की एक और खौफनाक तस्वीर नारायणपुर जिले से सामने आई है, जहां जादू-टोना के संदेह में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच…
Read More12 महीने में 12 से ज्यादा हड़तालें फिर भी अधूरी मांगें: कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का आरोप, ‘मोदी की गारंटी’ से प्रदेशभर में कर्मचारी आंदोलन तेज
जुमला निकाला मोदी की गारंटी 3 दिन से शासकीय कार्यालयो में हड़ताल कामकाज ठप्प जनता परेशान – धनंजय सिंह ठाकुर मोदी की गारंटी पूरा कराने बीते 12 माह में 12 बार से अधिक विभागीय कर्मचारियों ने हड़ताल किया फिर भी मांग अधूरा रायपुर : मोदी की गारंटी को जुमला बताते हुए शासकीय कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप्प होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी प्रदेश के हर वर्ग के लिए जुमला और प्रपोगंडा साबित…
Read Moreसियादेवी जलाशय बनेगा नया इको-टूरिज्म हब: गुरूर में एडवेंचर व राफ्टिंग सेंटर का शुभारंभ, पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
सियादेवी जलाशय बनेगा इको-टूरिज्म केन्द्र एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा रायपुर : मनोरम प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित सियादेवी जलाशय को इको-टूरिज्म केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सियादेवी जलाशय का नैसर्गिक सौंदर्य, शांत वातावरण और प्राकृतिक संरचना इसे पर्यटन की दृष्टि से मनोरम स्थल है। गुरूर विकासखंड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय में नवस्थापित एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का शुभारंभ आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने फीता काटकर एडवेंचर…
Read Moreनारायणपुर में नक्सल उन्मूलन को बड़ी कामयाबी : नारायणपुर में नक्सल गतिविधियों पर बड़ा प्रहार, 2025 में 27 नए कैंप और 298 नक्सलियों का सरेंडर, सुरक्षा और विकास की दोहरी रणनीति सफल.
नक्सल उन्मूलन के अंतर्गत वर्ष 2025 में 27 कैंप खोले, ₹4.96 करोड़ रुपए के ईनामी कुल 43 नक्सली के शव बरामद किए गए, वहीं 78 नक्सली गिरफ्तार किए और 298 नक्सलियों ने किया है सरेंडर. नारायणपुर : नक्सल उन्मूलन की दिशा में नारायणपुर जिले ने वर्ष 2025 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और जनसुविधा विस्तार के चलते जहां 27 नए कैंप स्थापित किए गए, वहीं करोड़ों के इनामी नक्सलियों का खात्मा, बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां और रिकॉर्ड स्तर पर आत्मसमर्पण सामने आया है। यह…
Read Moreछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित मामलों में ऐतिहासिक गिरावट: मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के नेतृत्व में 10.25% की कमी, न्यायिक दक्षता को नई ऊँचाई
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी की। माननीय मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा जी के नेतृत्व में न्यायिक दक्षता को नई दिशा। बिलासपुर : माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में किए जा रहे सतत एवं समन्वित प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप, वर्ष 2025 में लंबित प्रकरणों की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ न्याय के प्रति उच्च न्यायालय की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रतिध्वनित करती है। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय…
Read Moreबारनवापारा अभयारण्य में दर्ज हुआ ऐतिहासिक पक्षी रिकॉर्ड: पहली बार दिखा दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर, छत्तीसगढ़ में दूसरा प्रमाण
बारनवापारा अभयारण्य में मिला दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर छत्तीसगढ़ में दूसरा और बारनवापारा अभयारण्य से पहला रिकॉर्ड दर्ज बलौदाबाजार : जैव विविधता से भरपूर बार नावापारा अभयारण्य ने नया रिकार्ड दर्ज किया है। अभयरण्य में पहली बार दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर का अवलोकन दर्ज किया गया है। 29 दिसंबर 2025 की सुबह बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में बर्डर डॉ. दिलीप वर्मा द्वारा ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर का दुर्लभ और महत्वपूर्ण अवलोकन दर्ज किया गया। यह इस प्रजाति का बारनवापारा से पहला प्रमाणित रिकॉर्ड है, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में यह दूसरा पुष्ट अवलोकन माना जा रहा…
Read More