बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान पहुंचे। उन्होंने सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं शहीद वीर नारायण सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप,टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जांगड़े, सरपंच गजानंद पटेल, शहीद वीर…
Read MoreDay: December 10, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोनाखान पहुंचे; हेलीपेड पर कलेक्टर ने किया गुलदस्ता भेंट कर स्वागत, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से वीरभूमि सोनाखान पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी थे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Read Moreएकलव्य परिवार की भावुक मुलाकात: अलुमनी मीट–2025 में पूर्व छात्राओं ने सुनाई संघर्ष की कहानियाँ, वर्तमान छात्राओं ने प्रस्तुतियों से जीता दिल
अलुमनी मीट-2025 का हुआ आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव पुराने सहपाठियों से मिलकर, स्कूल के दिनों को याद कर हुए भावुक जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की पूर्व छात्राओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपने जीवन यात्रा, अनुभव और उपलब्धियां वर्तमान छात्राओं से साझा कर उन्हें प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सच्चे देशभक्त व गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले…
Read Moreधान खरीदी में पारदर्शिता पर कलेक्टर की कड़ी नजर: केराकछार केंद्र में अचानक पहुंचे रोहित व्यास, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर श्री व्यास अचानक पहुँचे केराकछार धान खरीदी केंद्र धान की नमी मापी, तौल देखा एवं किसानों से की विस्तृत चर्चा खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज धान खरीदी केंद्र केराकछार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वे सबसे पहले ग्राम करमीटिकरा से धान बेचने आए किसान श्री भुजबल से मिले और उनसे खेती किसानी, धान उपज तथा समिति में खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली।…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास बने इतिहास के शिक्षक: एकलव्य विद्यालय सुखरापारा में छात्रों को पढ़ाया पानीपत युद्ध, सुविधाओं की समीक्षा कर अकादमिक गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों को पढ़ाया इतिहास के पानीपत युद्ध का पाठ एकलव्य विद्यालय सुखरापारा में बच्चों से की सीधी बातचीत विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं में सुधार के दिए आवश्यक निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज पत्थलगांव क्षेत्र के सुखरापारा पहुंचकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि खुद इतिहास के शिक्षक बनकर बच्चों को पानीपत के तीसरे युद्ध का महत्वपूर्ण पाठ भी पढ़ाया। निरीक्षण के बीच आठवीं कक्षा में पहुंचे कलेक्टर श्री व्यास…
Read Moreमुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 : जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने द्वितीय चरण में तीन नए रूटों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना — दूरस्थ अंचलों को मिलेगी सुरक्षित व सुविधाजनक बस सेवा
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा सुविधाजनक परिवहन का लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। इस दौरान लगभग 100 ग्रामीण जन उपस्थित थे। इसमें दोकड़ा से दुलदुला, कांसाबेल से रनपुर ओर तेलाईन से फरसाबहार चौक तक रूट निर्धारित हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना…
Read Moreमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक सम्पन्न — पत्थलगांव एसडीएम ने मृत, स्थानांतरित व डुप्लीकेट प्रविष्टियों की पहचान पर की विस्तृत चर्चा
एसआईआर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक सम्पन्न जशपुर : पत्थलगांव के एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग नई-दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संपादित कराये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुरनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के साथ विगत दिवस 09 दिसम्बर को बैठक सम्पन्न हुआ। निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत् मतदान…
Read Moreप्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: दलहन–तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन से किसानों की आय को नई उड़ान — एमएसपी पर 100% सुरक्षित खरीद, 24 केंद्रों में उपार्जन व्यवस्था मजबूत
प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन से किसानों की आय में होगी वृद्धि दलहन-तिलहन उपार्जित करने वाले किसानों को मिलेगा एमएसपी का पूरा लाभ जशपुर : प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करते हुए राज्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देना तथा उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुरक्षित खरीद की गारंटी प्रदान करना है। योजना के तहत अरहर, उड़द और मसूर का 100 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा, जबकि मूंगफली, सोयाबीन, मूंग, चना और सरसों का…
Read Moreप्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना: जशपुर की सभी समितियों में कार्यशालाएँ शुरू — किसानों को दलहन–तिलहन फसलों की ओर प्रोत्साहित, अनुदान व तकनीकी सहायता की दी विस्तृत जानकारी
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजनांतर्गत जशपुर जिले के सभी समितियों में कार्यशाला का हुआ आयोजन किसानों को दलहन–तिलहन फसलों के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित विभागीय योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान एवं तकनीकी सहायता की दी गई जानकारी जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिले की सभी समितियों में किसानों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के पहले दिन 09 दिसंबर को आरा, आस्ता, नारायणपुर, चोंगरीबहार, तपकरा, विमड़ा, घरजियाबथान, केराकछार, कुरोंग, किलकिला एवं पण्ड्रापाठ समितियों में आयोजित कार्यक्रमों…
Read Moreपुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय का शहीद वीर नारायण सिंह को नमन — कहा, ‘अदम्य संघर्ष और मानवता की मिसाल सदैव प्रेरणा देती रहेगी’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननायक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन त्याग, साहस और न्याय की अनुपम मिसाल है। अंग्रेजी शासन के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शहीद वीर नारायण सिंह ने जिस…
Read More