किसानों-आदिवासियों पर लाठीचार्ज, जमीनों का जबरन अधिग्रहण—कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले: ‘सरकार उद्योगपतियों की दलाल बन गई है

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों, दलितों, आदिवासियों की जमीनों के लूटने का षड्यंत्र चल रहा। सरकार जमीनों के इस लूट की सहभागी है। कल खैरागढ़ छुईखदान गया था, वहां पर सिमेंट प्लांट लगाने के नाम पर किसानों की जमीन जबरिया अधिग्रहित की गयी, जनसुनवाई का विरोध कर रहे ग्रामाणों पर लाठियां चलवाई गयी। पूरे प्रदेश में उद्योगों कोयला खदानों आदि के नाम पर किसानों की जमीन जबरिया अधिग्रहित की जा रही, किसान विरोध कर रहे तो…

Read More

रायगढ़ स्टेशन पर यातायात सुधार की पहल : अब स्टेशन पर नहीं चलेगी अव्यवस्था ! ऑटो चालकों पर ट्रैफिक डीएसपी की सख्ती, बीच सड़क ब्रेक लगाकर सवारी उठाना बंद करो ! डीएसपी की कड़ी चेतावनी, नया सिस्टम लागू.

रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो संचालन को सुव्यवस्थित करने ट्रैफिक डीएसपी ने की बैठक. ऑटो चालकों को आईडी कार्ड रखने और ऑटो नंबरिंग सिस्टम में चलाने के दिए निर्देश. रायगढ़ : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटो संचालन की अव्यवस्था अब खत्म होने जा रही है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने ऑटो चालकों के साथ बैठक कर कड़े लेकिन आवश्यक नियम लागू किए हैं, जिनमें आईडी कार्ड व ऑटो नंबरिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से सम्मिलित हैं। रायगढ़ रेलवे स्टेशन…

Read More

अन्याय के खिलाफ संघर्ष की अमर गाथा: 1857 में फांसी चढ़े वीर नारायण सिंह के बलिदान को इतिहासविदों ने बताया—‘मानवता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण’

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह जी का 168 वां बलिदान दिवस के अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ इतिहास परिषद एवं पूर्व विभाग अध्यक्ष इतिहास अध्ययन शाला प्रोफेसर (डॉ.) आभा रूपेंद्रपाल ने कहा कि वीर नारायण सिंह अंग्रेजी शासन के अत्याचार के विरुद्ध गरीबों, किसानों और वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हुए एक ऐसे वीर सपूत थे, जिन्होंने 1956 के भीषण अकाल के समय गरीबों में अनाज बांटकर मानवता की ऐतिहासिक मिसाल पेश की। इतिहास अध्ययन शाला पंडित रविंशकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) में कल शहीद वीर…

Read More

विशेष लेख : नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने छत्तीसगढ़ को दिया निवेश का स्वर्णकाल: 7.69 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 2415 उद्योग स्थापित, 42,500 से अधिक रोजगार सृजित

विशेष लेख : उद्योग हितैषी नीति से राज्य में 7.69 लाख करोड़ रूपए के निवेश छगनलाल लोन्हारे उप संचालक (जनसंपर्क) रायपुर : विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में नई औद्योगिक नीति (2024-30) लागु की गई है। राज्य की उद्योग हितैषी नीति के फैसले निवेशक छत्तीसगढ़ में उद्योग-धंधा स्थापित करने की दिशा में आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में 01 जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 तक 2415 उद्योग स्थापित हुए जिनके द्वारा लगभग 18058.34 करोड़ का…

Read More

आध्यात्मिक एकता का विराट संगम: 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय—140 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद, रामलला दर्शन योजना की सफलता पर जताया गर्व

गायत्री मंत्र मानव जीवन को ऊर्जावान और संस्कारित बनाते हैं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 140 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो…

Read More

जीवन केवल डिग्री का नहीं, संस्कारों का भी अध्ययन है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा—पेंड्रावान महाविद्यालय में 4.65 करोड़ रुपये के नए भवन का भूमिपूजन, विज्ञान प्रयोगशाला हेतु 5 लाख की घोषणा

जीवन की सफलता केवल डिग्री लेने में नहीं,बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) में नए भवन के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये का भूमिपूजन विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री की खरीद के लिए 5 लाख रुपये और सांस्कृतिक दल के लिए 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा रायपुर : दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) के नवीन भवन का भूमिपूजन आज प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में…

Read More

गौ तस्करी का गेम खत्म ! हाईवे पर फटा टायर, स्कॉर्पियो और 4 गौ-वंश छोड़कर भागा, आरोपी ने सोचा बच निकलेगा, छः महीने बाद जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

माह जून 25 में स्कॉर्पियो वाहन में कर रहा था तस्करी, गाड़ी खराब होने पर 04 नग गौ वंशों सहित स्कॉर्पियो को छोड़कर हो गया था फरार, मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत का. आरोपी था अत्यंत शातिर, स्कॉर्पियो वाहन की नंबर प्लेट को निकाल दिया था, आरटीओ के सहयोग से, ट्रेस कर पहुंची आरोपी तक जशपुर पुलिस. प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 व  कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 11(1)(क)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार फरार आरोपी – अफसर राय…

Read More

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 की तैयारियों को मिली रफ्तार: राज्य शासन ने नौ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित की, 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार होंगे शामिल

नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा साहित्य उत्सव रायपुर : अगले वर्ष 23 जनवरी से नवा रायपुर में होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के लिए राज्य शासन ने सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में नौ सदस्य बनाए गए हैं। समिति में सदस्य के रूप में श्री अनंत विजय, डॉ. सुशील त्रिवेदी, श्री सतीश कुमार पंडा, श्रीमती जयमति कश्यप, श्री संजीव कुमार सिन्हा, श्री शंशाक शर्मा, श्री पंकज कुमार झा और श्री विवेक आचार्य को भी शामिल किया गया है। समिति रायपुर साहित्य उत्सव…

Read More

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर शासन की सख्त निगरानी: मुख्य तकनीकी परीक्षक आर. पुराम ने राज्यस्तरीय समीक्षा में 1,132 लंबित प्रकरणों पर 15 दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए

मुख्य तकनीकी परीक्षक आर. पुराम ने ली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक क्वालिटी मॉनिटरिंग ऐप से होगी सभी कार्यों की रियल-टाइम निगरानी रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य तकनीकी परीक्षक श्री आर. पुराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी निर्माण विभागों के अभियंताओं की बैठक लेकर लंबित निरीक्षण प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि 8 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न विभागों के कुल…

Read More

धान खरीदी में धमतरी प्रदेश में अग्रणी: 10 दिसंबर तक 409.32 करोड़ भुगतान, 17 हजार टोकन जारी, 99.68% फोटो सत्यापन और अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

धमतरी में रिकॉर्ड रफ्तार से धान खरीदी : किसानों को 409 करोड़ का हुआ भुगतान रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग और व्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल रही हैं। जिले में 10 दिसंबर तक 1,72,568.60 मी.टन धान खरीदा गया है, जिसके एवज में किसानों को 409.32 करोड़ रुपये का त्वरित भुगतान किया गया है। कुल 37,084 किसानों द्वारा…

Read More