राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जशक्राफ्ट हस्तशिल्प उत्पादों की सराहना जशपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय को जशक्राफ्ट ब्रांड के अंतर्गत स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों- बाँस एवं सवई घास से निर्मित आकर्षक हस्तशिल्प उत्पादों को पारंपरिक कलाकृतियों के रूप में उपहार स्वरूप भेंट किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जशक्राफ्ट के हस्तशिल्प उत्पादों को देखकर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की तथा स्थानीय कारीगरों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ विकसित की गई इन पारंपरिक कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह अवसर जशपुर…
Read MoreDay: December 30, 2025
पुलिस की तत्पर कार्यवाही : रात के अंधेरे में हमला, बीस लाख लेकर भागे बदमाश—सरगुजा पुलिस ने खेतों से दबोचा, लूट के बाद भागते बदमाशों से गिरा पैसों से भरा बैग, पुलिस ने घंटों में बरामद की पूरी रकम.
पुलिस ने चंद घंटे के भीतर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा एवं नगदी रकम 20 लाख एवं मोटरसाइकल की बरामद. थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 956/25 धारा 109(1), 311, 309(6),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध. अंबिकापुर : अंबिकापुर में व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये की लूट की वारदात को सरगुजा पुलिस ने अपनी त्वरित और सटीक कार्रवाई से चंद घंटों में सुलझा लिया। शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी…
Read Moreस्वास्थ्य सुधारों को मिली रफ्तार: केंद्रीय मंत्री नड्डा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, आठ मेडिकल कॉलेजों के लिए पृथक अस्पताल की मांग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने की प्रदेश की स्वास्थ्य स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आठ मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र के समक्ष रखी पृथक अस्पताल स्थापित करने की माँग तेज़ सुधारों की राह पर छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य क्षेत्र, ‘मिशन मोड’ में TB मुक्त भारत करने निर्देश रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ और प्रभावी सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने बैठक…
Read Moreचिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन सफल, रायपुर के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान
छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन, अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में बची मरीज की जान 29 वर्षीय युवक के मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल उपचार रायपुर : पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के कैंसर सर्जरी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कैंसर सर्जरी विभाग की टीम ने छाती के एक दुर्लभ एवं जटिल कैंसर; मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर एक बार फ़िर एक 29 वर्षीय पुरुष मरीज की जान बचाई। मरीज…
Read Moreनर्सिंग शिक्षा में ऐतिहासिक शिथिलता: छत्तीसगढ़ में 10 परसेंटाइल पर खुले बी.एससी. नर्सिंग के द्वार, 31 दिसंबर तक मिलेगा प्रवेश
चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय:अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी ले सकेंगे बी.एससी. नर्सिंग में दाखिला रायपुर : छत्तीसगढ़ में बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियमों में बड़ी शिथिलता देते हुए अब 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए पात्र घोषित कर दिया है। भारतीय उपचर्या परिषद (INC), नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, कॉमन…
Read Moreनशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जांजगीर-चांपा में 61 लाख से अधिक का गांजा, नशीली सिरप व टेबलेट भट्ठी में जलाकर किया गया नष्ट
61 लाख रुपए से अधिक का अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीली सिरप एवं टेबलेट को PIL कोटाडबरी चांपा के प्लांट (भट्ठी) में जलाकर नस्टीकरण किया गया गांजा एवं नशीली सिरप/टेबलेट को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से किया गया था जप्त, जिसका प्रकरण का निराकरण हो जाने से जलाकर किया गया नस्टीकरण जांजगीर–चांपा : जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा के साथ मिलकर आज दिनांक 29.12.25 को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के (भट्ठी) Furnace में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी अंतर्गत जप्तशुदा …
Read Moreधर्मांतरण और आपत्तिजनक टिप्पणी पर सख्त कार्रवाई: BNS धारा 299 व धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार
थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने एवं हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है गिरफ्तार आरोपी 1. संजू दांडेकर उम्र 37 वर्ष, निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार 2. मोती सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 28.12.2025 को थाना…
Read Moreउच्च शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: पीएम-उषा फंड में अनियमितता पर महासमुंद जिले के 5 अधिकारी निलंबित
पीएम-उषा मद में अनियमितता पर शासन का सख्त रुख लोहराकोट कालेज के प्राचार्य और पिथौरा कॉलेज के चार सहायक प्राध्यापक निलंबित रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिला के शासकीय महाविद्यालय लोहराकोट के प्राचार्य और पिथौरा के चार सहायक प्राध्यापकों को सामग्री क्रय से जुड़े गंभीर आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य डॉ. एस.एस. तिवारी पर पीएम-उषा मद के अंतर्गत आवंटित राशि में गड़बड़ी तथा वित्तीय नियमों के उल्लंघन का प्रथम…
Read Moreजनभागीदारी की मिसाल बना मिशन गोद: जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाजसेवियों की पहल से सैकड़ों बच्चे कुपोषण से मुक्त
कुपोषण मुक्ति की दिशा में सफल रहा मिशन गोद अभियान जनभागीदारी से जिले में 20 प्रतिशत बच्चों को मिली कुपोषण से मुक्ति रायपुर : बालोद जिला प्रशासन द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन समुचित उपलब्धता एवं उनके उचित देखभाल सुनिश्चित कर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने हेतु शुरू की गई मिशन गोद अभियान बालोद के परिणामों ने सभी को चौंका दिया। बालोद जिले के गंभीर कुपोषित बच्चों में से 20.80 प्रतिशत बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिला दी गई है। यह अभियान जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा…
Read Moreआवास क्षेत्र में रिकॉर्ड सफलता: 2025 में हाउसिंग बोर्ड ने बेचीं 4689 संपत्तियां, मुख्यमंत्री साय के सुशासन का दिखा असर
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान हाउसिंग बोर्ड के इतिहास में पहली बार एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वर्ष 2025 में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल द्वारा जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल 4689 संपत्तियों का विक्रय किया गया, जिनका कुल मूल्य 1022 करोड़ रुपये से अधिक है। यह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के…
Read More