वर्ष 2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ : मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने ऑडियो संदेश में सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जो मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में “महतारी” का स्थान सर्वोच्च है। नारी शक्ति त्याग, संस्कार, श्रम और नेतृत्व की प्रतीक है। महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से समाज के…

Read More

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र आधुनिकीकरण और लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिली नई गति : प्रगति प्लेटफार्म बना गेमचेंजर

दशकों से लंबित परियोजनाएँ अब समयबद्ध रूप से हो रही पूरी : प्रगति प्लेटफ़ॉर्म प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की निर्णायक कार्यशैली का सशक्त प्रमाण – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गति नई ऊँचाइयों पर पहुँची है। दशकों से लंबित महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं ऊर्जा परियोजनाएँ अब “प्रगति” प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से समयबद्ध ढंग से पूरी हो रही हैं। यह केंद्र सरकार की परिणामोन्मुख, जवाबदेह तथा निर्णायक कार्यशैली…

Read More

सेवानिवृत्ति पर सम्मान : रायगढ़ पुलिस ने खोया एक सशक्त स्तंभ ! प्रधान आरक्षक जनकराम चौहान की सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ पूरा महकमा, 33 साल वर्दी में बिताने के बाद उतारी टोपी, जनकराम चौहान की विदाई ने नम कर दीं पुलिसकर्मियों की आंखें.

रायगढ़ पुलिस बल के प्रधान आरक्षक जनकराम चौहान को सेवानिवृत्ति पर सेवा सम्मान कार्यक्रम में दी गई भावभीनी विदाई. रायगढ़ : कर्तव्य, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम जब किसी पुलिसकर्मी के व्यक्तित्व में झलकता है, तब उसकी सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि एक भावनात्मक क्षण बन जाती है। रायगढ़ जिला पुलिस बल के प्रधान आरक्षक श्री जनकराम चौहान का लगभग 33 वर्षों का सेवाकाल इसी समर्पण और निष्ठा का जीवंत उदाहरण रहा है। आरक्षक पद से अपने करियर की शुरुआत कर प्रधान आरक्षक तक का सफर…

Read More

नववर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना रायपुर :  नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल: मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को मिलेगा सुरक्षित ठहराव, विश्राम गृह निर्माण के लिए हुआ एमओयू

अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून: छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह चिकित्सा शिक्षा विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू रायपुर : जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती…

Read More

रोजगार, कौशल और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हेल्थ केयर में कौशल विकास हेतु सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ एमओयू

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू राज्य में हेल्थकेयर क्षेत्र का दायरा बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन तैयार करने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। समझौते का मुख्य उद्देश्य हेल्थकेयर…

Read More

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों पर हुई अहम चर्चा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर, सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राजकीय गमछा, बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित स्मृति-चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं…

Read More

जशपुर : तालाब में डूबने से महिला की मौत, मनोरा तहसील के प्रभावित परिजन को कलेक्टर द्वारा ₹4 लाख सहायता राशि स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम जरिया निवासी स्व. सबीना टोप्पो का तालाब के पानी में डूबने से 22 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र मतियस टोप्पो हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की नववर्ष शुभकामनाएं: जिलेवासियों के जीवन में आए खुशहाली, प्रगति और सकारात्मक बदलाव

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी लोगों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा की नया साल आपके लिए खुशियों, सफलता लाए अपना लक्ष्य निर्धारित करके निरंतर आगे बढ़े। यह नया साल नई शुरुआत संभावनाओं और नया अवसरों से भरा हो नया साल आपके के लिए शांति और आनंद लाए।

Read More

नए साल में जशपुर को मिली अब तक की सबसे बड़ी सड़क परियोजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 77 सड़कों को मंजूरी, आवागमन, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा नया बल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77 सड़कों के लिए ₹192 करोड़ रुपए से अधिक की दी मंजूरी जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिली है।नए साल में जिले के विभिन्न विकासखंडों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर बड़ी सौगात दी है। इन सभी कार्यों के लिए कुल ₹192 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इससे जिले के ग्रामीण, दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों में आवागमन सुगम…

Read More