ऑपरेशन मुस्कान में बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, कई राज्यों तक चला अपराध का खेल—नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

नाबालिग से मारपीट कर कई बार किया गया बलात्कार, अपहृता को बरामद कर परिजन को किया गया सुपुर्द, थाना– कोनी, जिला–बिलासपुर में अपराध क्रमांक-586/25 धारा 137(2) 87,64(2)M 115(2) बीएनएस 4.6 पॉक्सो एक्ट पँजीबद्ध. गिरफ्तार आरोपी-करन उर्फ़ कोलिहा मांडले पिता स्व. कुंवर सिंह उम्र 22 वर्ष सा. डोड़की थाना बिल्हा – जिला बिलासपुर. बिलासपुर : नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम दिया है। शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने…

Read More

दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, नए दायित्व के लिए दी बधाई, छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक जीत पर जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट नई दिल्ली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

Read More

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर किया सादर स्मरण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती (4 जनवरी) के अवसर पर उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के बालपुर गाँव में जन्मे स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय जी ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं ओड़िया भाषाओं में सृजन करते हुए बहुभाषी…

Read More

पुलिस जन चौपाल : अब कानून से नहीं बचेंगे अपराधी ! महिलाएं बनीं बदलाव की ताकत, पुलिस जन चौपाल में नशा और अपराध पर सीधा वार, लैलूंगा पुलिस ने गांव में पहुंचकर दी सख्त चेतावनी.

लैलूंगा पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह व महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नारायणपुर में किया पुलिस जन चौपाल का आयोजन. रायगढ़ : सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस लगातार जमीनी स्तर पर जागरूकता फैला रही है। इसी कड़ी में लैलूंगा पुलिस ने ग्राम नारायणपुर में पुलिस–जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। यह पहल सुरक्षित समाज और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। देश भर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा…

Read More

रायगढ़ की सड़कों पर गूंजा सुरक्षा का संदेश : हेलमेट नहीं तो खतरा तय ! अब लापरवाही पड़ेगी भारी, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों पर रायगढ़ पुलिस सख्त.

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में रायगढ़ में यातायात पुलिस ने किया हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन. दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए किया गया जागरूक. रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायगढ़ पुलिस ने सड़क पर उतर कर सुरक्षा का संदेश दिया। हेलमेट को जीवन रक्षा का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता रैली निकाल कर दोपहिया वाहन चालकों को नियमों के प्रति सजग किया। यह पहल केवल कानून पालन नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य की ओर एक मजबूत…

Read More

नववर्ष 2026 पर जशपुर का मयाली नेचर कैम्प बना एडवेंचर हब, एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग और क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का भव्य उत्सव

मयाली में एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग व क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का अनूठा उत्सव जशपुर : नया साल 2026 के पावन अवसर पर जशपुर वनमण्डल द्वारा मयाली नेचर कैम्प में पर्यटकों के लिए रोमांचक एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल तथा प्रकृति के बीच यादगार अनुभव प्रदान करना है। घने वनों, शांत जलाशय और हरियाली से आच्छादित मयाली नेचर कैम्प में इस नववर्ष…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी गरीब परिवार की नई पहचान, जशपुर के प्रदीप राम उरांव को मिला पक्का घर, बदली जिंदगी की तस्वीर

धानमंत्री आवास योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मिला पक्का घर जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर में आवासहीन परिवारों के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी श्री प्रदीप राम उरांव पिता श्री राम जन योजना से लाभान्वित होकर अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रहे हैं। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री प्रदीप का जीवन कच्चे घर में अनेक कठिनाइयों से गुजरता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, हर वर्ष घर की…

Read More

अग्निवीर भर्ती रैली 2026: एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी के इंडोर स्टेडियम में होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी जनवरी 2026 में धमतरी में होगी भर्ती छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल जशपुर : छत्तीसगढ़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भारतीय सेना द्वारा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर  द्वारा यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर…

Read More