होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक श्री अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और…
Read MoreMonth: March 2026
पीएम जनमन योजना से कोरबा जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास और समृद्धि की नई दिशा : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम कनबेरी में श्री अग्रसेन गौसेवा समिति के पास आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना से न केवल सड़क कनेक्टिविटी बढ़ी है,…
Read Moreत्योहार से पहले ताबड़तोड़ कार्रवाई : होली में हुड़दंग की तैयारी कर रहे थे 22 लोग ? पुलिस ने पहले ही भेज दिया जेल ! ग्रामीण रायपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी.
होली पर्व के मद्देनजर रायपुर पुलिस ग्रामीण के थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही रायपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रायपुर पुलिस ग्रामीण ने सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 22 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। होली त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ग्रामीण क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए…
Read Moreगोदाम के सामने से उड़ा दी बाइक ! दिनदहाड़े बाइक चोरी, लेकिन ज्यादा देर नहीं भाग सका आरोपी — पुलिस ने ऐसे पकड़ा, पुलिस ने CCTV खंगाल कर चोर को किया गिरफ्तार.
गंज क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी विनय देवदास गिरफ्तार. रायपुर : रायपुर के गंज क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंज और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी विनय देवदास को गिरफ्तार कर चोरी की गई TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा और वाहन जब्त किया। प्रार्थी अश्वनी तिवारी निवासी महादेवघाट रायपुरा डी.डी. नगर रायपुर…
Read Moreविष्णु देव साय का संदेश – होली प्रेम, सद्भाव और गिले-शिकवे मिटाने का महापर्व: रायपुर प्रेस क्लब के ‘रंगोत्सव’ व ‘महामूर्ख सम्मेलन 2026’ में शामिल होकर सामाजिक एकता, संवाद और सकारात्मकता का दिया सशक्त संदेश
होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और…
Read Moreझेरिया धोबी समाज के वार्षिक अधिवेशन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल, संगठन की एकता और सेवा भावना की सराहना
पुस्तैनी व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप देने का आह्वान, युवाओं से लॉन्ड्री उद्योग को ब्रांड बनाकर आगे बढ़ाने की अपील स्व-सहायता समूह और सहकारी मॉडल से आत्मनिर्भर बने समाज, डिजिटल और तकनीकी नवाचार अपनाने पर जोर समाज भवन व विकास कार्यों हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा, शिक्षा और सामाजिक सहयोग को बताया प्राथमिकता रायपुर : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं जनप्रिय नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ग्राम धुसेरा में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज, अभनपुर बेलर परिक्षेत्र के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों,…
Read Moreहोली से पहले तस्करों पर ‘ऑपरेशन आघात’ : ‘पुष्पा’ स्टाइल में चल रही थी गांजा तस्करी ! कार के दरवाजों में छुपा था 29 किलो माल, पुलिस ने किया भंडाफोड़, उड़ीसा बॉर्डर पर घेराबंदी कर दबोचे आरोपी.
आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त. फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा. होली की चौक-चौबंद व्यवस्था में पुलिस की सतर्कता से आरोपी लैलूंगा बार्डर के पाकरगांव में धराए. थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता. सप्लायर समेत तस्करी नेटवर्क के सरगना पर भी नामजद एफआईआर दर्ज. एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों…
Read Moreरायपुर में एंटी क्राइम यूनिट की बड़ी कार्रवाई: 10 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये की बाइकें बरामद
पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के मॉनिटरिंग में वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का किया गया है गठन। चोरी की 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी, खम्हारडीह, खरोरा तथा जिला दुर्ग के थाना छावनी में है अपराध पंजीबद्ध। आरोपियों से जप्त चोरी की शेष 06 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में पृथक से 35(1$3) बीएनएसएस/303 बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की…
Read Moreविष्णु देव साय से राजीव श्रीवास्तव की सौजन्य भेंट: पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
Read Moreहोली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ताबड़तोड़ छापों में शराब माफियाओं पर शिकंजा जशपुर में अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, 100 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, दर्जनों केस दर्ज.
आगामी होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार. डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले भर में सघन कार्रवाई. 23 से अधिक प्रकरण दर्ज, 100 लीटर से अधिक देसी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब जब्त. जशपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। डॉ. लाल उमेद सिंह (डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देश पर जिलेभर में सघन छापेमारी…
Read More