विधानसभा चुनाव के लिये यूकांईयों ने कसी कमर, प्रभारी आशीष गजनवी का हुआ कुनकुरी विधानसभा में प्रवास

Advertisements
Advertisements

कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का दिलाया संकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिये युवा कांग्रेस संगठन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। यूथ कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी आशीष गजनवी ने विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को बूथ स्तर पर पहूंचा दिया है।

युवक कांग्रेस के कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी द्वारा विधानसभा कुनकुरी में यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक ली गई जिसमें कुनकुरी विधायक यूडी मिंज एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सागर यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होने बताया कि यूथ कांग्रेस द्वारा प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ की नियुक्ति करने एवं हितग्राही कार्ड को जन जन तक पहूंचाने का सार्थक प्रयास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा।

रूफी खान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में पुनः सरकार बनने जा रही है और चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ाकर सफलता दिलाने में यूथ कांग्रेस महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका निभायेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!