कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शनिवार को जिला कार्यालय के परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे सहित कृषि,उद्यानिकी और सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा जागरूकता रथ में वितरण की जाने वाली प्रचार सामग्री का भी विमोचन किया ।

Related posts