उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस बाबा का प्रथम जशपुर प्रवास : युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफ़ी खान ने कार्यकर्ताओं के साथ चराईडांड चौक पर किया भव्य स्वागत

Advertisements
Advertisements

लगाये टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे, फोड़े पटाखे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन टी एस सिंहदेव के आज जशपुर जिला आगमन पर चराईडांड चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद टीएस बाबा निजी दौरे पर सोगडा आश्रम के लिये रवाना हुए। इससे पहले टीएस बाबा का बगीचा में भी कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

छतीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री क़े रूप में आज पहली बार जशपुर दौरे पर निकले टीएस सिंहदेव का काफिला अम्बिकापुर से बगीचा होते हुए लगभग 12ः00 बजे कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के चरईडाँड़ चौक पहुंचा, जहां युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रुफ़ी खान ने समर्थकों के साथ पटाखे फोड़कर नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। टीएस सिंहदेव ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

यूथ कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रुफ़ी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि टी एस बाबा उप मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार जशपुर जिला प्रवास पर आये है उनके इस प्रवास से कांग्रेस संगठन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह व्याप्त है। सभी ने उनका भव्य स्वागत किया है।

श्री सिंहदेव अम्बिकापुर से सोगड़ा आश्रण निजी कार्यक्रम के अन्तर्गत आये है, इसके उपरांत उनके सामरबहार स्थित कैलाश गुफा भी जाने के संबंध में जानकारी मिली है जिसके उपरांत उनका पुनः अम्बिकापुर लौट जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!