ॐ साईं रक्तदाता सेवार्थ समिति ने पहला डिजिटल अपना ब्लड बैंक सेंटर की स्थापना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

ॐ साईं रक्त दाता सेवार्थ समिति की ओर से देवेंद्र नगर सेक्टर-4 में सरस्वती शिशु उच्च. माध्यमिक विदयालय रायपुर के पास मानव सेवा ही माधव सेवा ध्येय के साथ 1st डिजिटल अपना ब्लड बैंक सेंटर की स्थापना की गयी।

इस अवसर पर ॐ साईं रक्त दाता सेवार्थ समिति के संस्थापक श्री एम.वासुदेव राव संचालक श्री आशीष कुमार एवं अध्यक्ष श्री सुनील कुमार भारतद्वाज के अतिरिक्त आमंत्रित गण में पं. रविशंकर वि. वि. के कुलपति माननीय सच्चिदानंद शुक्ल जी,  श्री शंकर लाल कुंजाम जी व पं रविशंकर वि. वि. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार नामदेव जो ॐ रक्त दाता सेवार्थ समिति के सलाकार के रूप में जुड़े हुए भी है व सचिव श्री संदीप खर्गवंशी जी एवम् बहुत से गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। 1st डिजिटल अपना ब्लड सेंटर स्थापना के शुभ अवसर पर माननीय कुलपति जी द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह बहुत ही नेक कार्य है और इस समिति को उनसे किसी भी  प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वो तन मन धन एवं साथ ही मिलकर मानव सेवार्थ कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करने की आवश्यकता बताई।

Related posts