जशपुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त को : 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को खिलायी जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजॉल की गोली

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त 2023 को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल 400 मिग्रा का सेवन कराया जाना है तथा मॉपॉप दिवस 17 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाना है जिसमें छूटे हुए बच्चे को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल का सेवन कराया जाना है। जिसस कि बच्चों, किशोर एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनिमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके। जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा  जिले के आम नागरिकों से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आग्रह किया गया है।

कृमिनाश दवा खिलाने से होने वाले लाभ –

कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए यह सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों को देना आवश्यक है। हो सकता है कि बच्चों में कृमि संक्रमण के प्रभाव तुरंत दिखाई न दें, लेकिन वे बच्चें, किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संपूर्ण विकास को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते है। इसी प्रकार कृमि नियंत्रण की दवाई से बच्चों, किशोर-किशोरियों के संपूर्ण शारीकि और मानसिक विकास में ममद मिलती है। गोली को हमेशा चबाकर खाने के लिए कहें। पीने का पानी साथ रखें। किसी भी चिकित्सक सहायता के लिए 104 नम्बर पर फोन करें। अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ए.एन.एम. से संपर्क करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!