मुख्यमंत्री ने जिले के 1086 महिला स्व सहायता समूह को 34 करोड़ 54 लाख का बैंक ऋण वितरण

Advertisements
Advertisements

आदिवासी परब सम्मान निधि के तहत द्वितीय किश्त 2 करोड़ 81लाख 65 रुपये की राशि जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के सातों विकासखंड के 1086 महिला स्व सहायता समूह को 34 करोड़ 54 लाख का बैंक ऋण वितरण किया गया। इसके साथ ही आदिवासी परब सम्मान निधि के तहत राज्य के  5033 ग्राम पंचायतों को द्वितीय किश्त 2 करोड़ 81लाख 65 हजार रुपये की राशि जारी की गई, ताकि आदिवासी पारम्परिक पर्वों को हर्षोल्लास से मनाया जा सके। साथ ही  व्यक्तिगत वन अधिकार, देवगुड़ी-मातागुड़ी को सामुदायिक वन अधिकार,  सामुदायिक वन संसाधन  वन अधिकार मान्यता पत्र दिया गया। वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रामिक वितरण के तहत दो व्यक्ति को एक-एक लाख से अधिक राशि का चेक,शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदुपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत तीन व्यक्ति को चेक वितरण और संयुक्त वन प्रबन्धन समिति को लाभांश के तहत दो समिति को 59-29 लाख का वितरण किया गया। इसके अलावा बादल अकादमी से जुड़े पारम्परिक गाना रिकार्डिंग के कलाकारों को  मानदेय का वितरण किया गया। चांदामेटा प्राथमिक शाला के 4 छात्रों को सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र (जाति प्रमाण पत्र) का वितरण किया गया। इसी कार्यक्रम में  जिले के आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को जाति प्रमाण पत्र (मोचो चिन्हारी नाम से) देने के लिए प्रतीकात्मक रूप से जगदलपुर शहर के 6 बच्चों को वितरण किया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा भी किए इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!