जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव ने जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

जेल के किचन को मरम्मत एवं बैरक को दुरूस्त व साफ-सुथरा रखने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डाहरिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री महेश कुमार राज के द्वारा विगत दिवस 07 अगस्त 2023 को जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के बैरक नम्बर 1, 2 एवं 3 को दुरूस्त कराने, साफ-सुथरा रखने, कमरे आदि की पोताई कर ठीक करने एवं जेल किचन को मरम्मत कराने हेतु जेलर को निर्देशित किया गया। साथ ही उक्त संबंध में जेल महानिदेशक जेल रायपुर को अवगत कराने के लिए भी पत्र प्रेषित किया गया है।

Related posts