एसडीएम कुनकुरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का किया निरीक्षण: मरीजों से सुविधाओं की ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्याम पटेल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई, मरीज वार्डो के चादर की स्थिति सहित सभी व्यवस्था का जायजा लिया।

एसडीएम श्रीमती पटेल ने मरीजों से चर्चा की और उनकी दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान बीएमओ, बीपीएम और ड्यूटी एमओ उपस्थित थे। केन्द्र में साफ-सफाई और कलर कोड के अनुसार वार्ड में चार बदलना सही पाया गया। मरीजों के लिए समय पर भोजन भी दिया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!