खड़ी गाड़ी से ₹35 हजार का कॉपर केबल चोरी, सुबह 5 बजे की वारदात से मचा हड़कंप; स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपी अजय साहू को गिरफ्तार कर चोरी का माल किया बरामद

खड़ी गाड़ी से कॉपर युक्त केबल वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चोरी के मामले में स्मृतिनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

₹35,000 कीमत का चोरी गया कॉपर युक्त केबल वायर बरामद एवं जप्त

आरोपी अजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

दुर्ग : दिनांक 25.10.2026 को प्रार्थी सुधांशु शाह, पिता कैलाश शाह, उम्र 37 वर्ष, निवासी परिया पारा, जुनवानी, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.10.2026 को प्रातः लगभग 5:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी खड़ी गाड़ी में रखे कॉपर युक्त केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग ₹35,000 है, को काटकर चोरी कर लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1615/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपी की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान संदेही अजय साहू से पूछताछ की गई, जिस पर उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया । पुलिस द्वारा चोरी गया केबल वायर बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- अजय साहू उम्र 22 वर्ष, निवासी गुप्ता किराना स्टोर के पास, गौतम नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री:- कॉपर युक्त केबल वायर, अनुमानित कीमत ₹35,000/-।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों एवं उनमें रखे कीमती सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा संभव हो तो सीसीटीवी की निगरानी वाले स्थानों का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस चौकी को सूचित करें। अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts