भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव करेगें गोरियाटोली में निर्मित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण

Advertisements
Advertisements

तारे विश्वकर्मा ने स्वयं के खर्चे से कराया है प्रतिमा का निर्माण, 14 अगस्त है जूदेव की पुण्य तिथी.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

जशपुर/कुनकुरी : किसान तारे विश्वकर्मा द्वारा निर्मित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव करेगें। इस प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष साव, अंबिकापुर के रास्ते कुनकुरी होते हुए गोरियाटोली पहुंचेगे। गोरियाटोली में समारोह के लिए पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस कार्यक्रम में जिले के साथ आसपास के दूसरे जिलों से भी जूदेव समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गोरियाटोली निवासी किसान तारे विश्वकर्मा ने स्वयं के आर्थिक संसाधन से दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का निर्माण कराया है। किसान तारे विश्वकर्मा का कहना है कि वे 15 साल की उम्र में पहली बार दिलीप सिंह जूदेव से उस समय मिले थे, जब वे गोरियाटोली में आयोजित एक कार्यक्रम के सिलसिले में उनके गांव आए थे। कार्यक्रम के दौरान हिंदूत्व की रक्षा के लिए जूदेव द्वारा की गई अपील ने उन्हें प्रभावित किया और वे घर वापसी कार्यक्रम से जुड़ गए। 14 अगस्त 2013 को जूदेव के निधन के बाद उनके हिंदूत्व के लिए किये गए संघर्ष को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रतिमा निर्माण कराने का संकल्प लिया था। अपनी कृषि से होने वाली आय से धीरे-धीरे पूंजी जमा कर उन्होनें राजस्थान के कलाकार से प्रतिमा का निर्माण कराया और इसे गांव में स्थापित करा कर अनावरण कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!