80 वीं बटालियन सी.आर.पी.एफ. ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई बाईक रैली !

Advertisements
Advertisements

80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस ने भी आयोजन में लिया भाग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

जगदलपुर : आज दिनांक 13 अगस्त 2023 को श्री सदन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) के नेतृत्व में 80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जगदलपुर के प्रांगण से आजादी का अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत बाईक रैली निकाली गई। जिसमें 80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस ने भी भाग लिया। बाईक रैली 80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से गुरूगोविन्द सिंह चौक, संजय मार्केट, धर्मपुरा चौक, दलपतसागर, दन्तेश्वरी मंदिर, कुमारपारा, चाँदनी चौक, लालबाग तक निकाला गया। इस दैरान 80 वीं वाहिनी के अधिकारी श्री सदन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी मकसूद आलम, उप कमाण्डेंट डा० वेंकट विकाश, चिकित्सा अधिकारी, हेमराज ब्यास सहायक कमाण्डेन्ट एवं जवानों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस के अधिकारी श्री संतोष जैन डी.एस.पी., निरीक्षक दिलबाग सिंह बोधघाट थाना एवं निरीक्षक अमित शुक्ला सिटी कोतवाली जगदलपुर ने “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया ताकि “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत यह संदेश दिया गया कि आमजनों के दिलों में उत्साह एवं देशभक्ति की भावना पैदा हो सके। यही “हर घर तिरंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!