उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय को लेकर किसानों के चेहरे पर दिख रहा उत्साह, किसानों से धान खरीदी के लिए केन्द्रों में की गई है संपूर्ण व्यवस्था, समिति में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है बारदाना

Advertisements
Advertisements

किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका रखा जा रहा है विशेष ध्यान -किसान पारसनाथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिले में 1 दिसम्बर से 35 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया है। धान खरीदी के पहले दिन से ही  किसानों में धान विक्रय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसका तत्परता के साथ ही क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्रों में किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है।

जिले के किसान प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किए गए व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे है। किसानों का कहना है कि उन्हें धान के विक्रय में हर संभव सुविधा प्रशासन के माध्यम किया गया है। जिसका वे भरपूर लाभ उठाते हुए आसानी के साथ उपार्जन केन्द्र में अपने धान को विक्रय कर पा रहे है।

इसी तारतम्य में जिले के विकासखंड कुनकुरी के ग्राम कंडोरा  के किसान श्री पारसनाथ सिंह भी अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित धान उपार्जन केन्द्र महुआटोली में धान विक्रय के लिए पहुंचे। जहां किसान पारसनाथ ने बहुत सरलता के साथ ही धान को विक्रय कर सके। किसान पारसानाथ ने बताया कि उनके द्वारा 5 एकड़ में धान की खेती की थी और वे आज 150 बोरी धान विक्रय करने के लिए केन्द्र में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि केन्द्र में विभागीय अधिकारियों के द्वारा उनके टोकन को लेकर उन्हें संपूर्ण सुविधा के साथ तत्काल धान की खरीदी की गई। पारसानाथ ने बताया कि समिति के माध्यम से उन्हें बारदाना भी आसानी से प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि समिति में ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध होने से किसानों को बारदाने के लिए भी अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ रहा है। उन्होंने शासन के द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधा की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। जिसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!