विधायक और जिलाध्यक्ष की जोड़ी ने भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध, फरसाबहार क्षेत्र के 20 ग्रामों के 451 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश !

Advertisements
Advertisements

आज कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में भारी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हैं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी : विधानसभा कुनकुरी के फरसाबाहर ब्लॉक में ईब नदी के तट पर स्थित पम्पशाला कंवर धाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज सैंकड़ों लोगों ने फिर से कांग्रेस प्रवेश किया है।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि कुनकुरी विधायक यूडी मिंज की उपस्थिति में फरसाबहार क्षेत्र के 20 गावों के 451 लोगों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली और सदस्यता लेने के बाद इन्हें गमछा पहनाकर इनका कांग्रेस में स्वागत किया गया। आज कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में भारी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हैं।

कांग्रेस प्रवेश

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर और विधायक यू.डी. मिंज की सक्रियता और उनके काम ने लोगों का मन बदल दिया और सभी ने कांग्रेस प्रवेश किया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले फरसाबहार क्षेत्र के 52 लोगों ने कुनकुरी विधायक कार्यालय में आकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया था और इससे पहले सुंडरू गाव में लगभग 100 लोग कांग्रेस में शामिल हुए थे और आज 451 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों ने विधायक यू.डी. मिंज से प्रभावित होकर कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था दिखाई है, जिनका आज विधायक यू.डी मिंज, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!