आरोपी सुभाष कुमार बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नरियरा के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 213/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही
घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा शाइन क्रमांक CG-11 AX- 9299 की गई जप्त.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा/मुलमुला : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम नरियरा में सुभाष कुमार बंजारे उम्र 20 वर्ष के द्वारा अपने मोटर साइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 11 ए.एक्स 9299 में देसी प्लेन शराब लाकर बिक्री कर रहा है। मौके पर जाकर घेरा बंदी कर आरोपी सुभाष कुमार बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नरियरा को पकड़ा गया, उसके अधिपत्य से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखें 48 पाव देसी प्लेन शराब कुल 8.640 लीटर एवं उल्लेखित मोटरसाइकिल को विधिवत बरामद कर जप्त की गई है।
आरोपी सुभाष कुमार बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नरियरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19 अगस्त 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोष शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सरोज पाटले, आरक्षक यशवंत कश्यप, महिला आरक्षक जयंती लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
