प्रभारी सचिव डॉ. प्रसन्ना आर ने ग्राम ढोलपिट्टा के बैगा जनजाति के किसान से शासन द्वारा वनाधिकार पट्टा से प्राप्त भूमि से धान उत्पादन के लाभ के बारे में ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

प्रभारी सचिव डॉ. प्रसन्ना आर ने साल्हेवारा और अमलीपारा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, किसानों से चर्चा कर उनको मिल रही सुविधाओं और व्यवस्था के बारे में जाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कौशल विकास तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. प्रसन्ना आर ने आज जिले के अंतिम छोर मध्यप्रदेश सीमा से लगे छुईखदान विकाखण्ड के ग्राम साल्हेवारा और खैरागढ़ विकाखण्ड के ग्राम अमलीपारा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से चर्चा कर उनको मिल रही सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता तथा आद्र्रता मापी यन्त्र से धान की नमी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने कहा की धान बेचने में  किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्था की जा रही है। धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बारदाने का मूल्य 18 रूपए से बढ़ाकर 25 रूपए किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता लगातार बनी रहे। उन्होंने किसानों से समितियों द्वारा टोकन देने और कांटा-बांट के सही नाप तौल तथा कोचियों व बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्था की गई है। ग्रामवार टोकन काटा जा रहा है और उसी के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्र द्वारा 75 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है और 25 प्रतिशत किसान स्वयं ला रहे है। केंद्र में पात्र किसानों का धान ही खरीदा जा रहा है।

सचिव डॉ. प्रसन्ना आर ने किसानों से पिछले वर्ष के धान की राशि के भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसानों बताया कि धान विक्रय की राशि मिल गई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। साल्हेवारा धान खरीदी केंद्र में ग्राम ढोलपिट्टा के बैगा जनजाति किसान श्री टेकचंद ने बताया कि शासन की योजना के तहत 5 एकड़ की जमीन पट्टे पर मिली है। उस भूमि में धान की फसल ले रहे हैं । इस वर्ष वह 40 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। पट्टे पर जमीन मिलने से  खेती किसानी कर समर्थन मूल्य में धान विक्रय कर लाभ प्राप्त कर रहे हंै। साल्हेवारा के किसान श्री चरित्र कुमार ने बताया कि उनके पास 51 डिसमिल खेत है। उन्होंने टोकन कटवा लिया है और 34 कट्टा धान बेचने आये हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चन्द्राकर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!