चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर कुनकुरी में जश्न : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड पर जमकर की आतिशबाजी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी में भाजपा व भाजयूमो के कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी बस स्टैण्ड में जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी की और एक दूसरे को बधाई देते हुए चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

युवाओं की चेहरे पर साफ तौर पर खुशी झलक रही थी। इनका कहना है कि यह पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। आज पूरे भारत की जीत हुई है। चंद्रयान 3 की सेफ लैंडिंग के बाद पूरे दुनिया में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर कुनकुरी विधानसभा में बिहार के कटोरिया विधानसभा से आई विधायक निक्की हेम्ब्रम ने कहा कि भारत का झंडा अब केवल विश्व में ही नहीं बल्कि चंद्रमा पर भी लहरायेगा। उन्होने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में हम दुनिया के साथ साथ चांद पर भी झंडे गाड़ दिये है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भरत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, सुनील अग्रवाल, रवि यादव, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष अमित मिश्राए भाजयूमो पूर्व जिला अध्यक्ष अमन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नितेश पारीक, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष बसंत रारा, मयंक सहाय, उपाध्यक्ष रंजीत सोनी, मंत्री अमन वर्मा, प्रणव जैन, मोहित बंग, वंस गिरी आदि के साथ भाजपा एवं भाजयूमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!