कुनकुरी में कांग्रेसियों ने मनाया सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन : विधायक कार्यालय में काटा केक, अस्पताल जाकर मरीजों में किया फल वितरण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

वरिष्ठ कांग्रेसी व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सेराज खान के नेतृत्व में विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों द्वारा विधायक कार्यालय में केक काटा जिसके उपरांत शासकीय अस्पताल में फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के साथ कांग्रेस पार्टी के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेसी और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के सी.एम. भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में हुआ था। भूपेश बघेल प्रदेश के तीसरे निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। वे 32 साल की उम्र में वे अविभाजित मध्यप्रदेश में पहली बार विधायक बनकर पहुंचे थे। 17 दिसंबर 2018 को उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!