एसडीएम पत्थलगांव ने बटईकेला, कांसाबेल, पोंगरो और टांगरगांव के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण : मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आज कांसाबेल तहसील के ग्राम बटईकेला, कांसाबेल, पोंगरो और टांगरगांव के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, भवन की स्थिति, सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरा कांसाबेल के तहसीलदार, बीईओ और एबीओ उपस्थित थे।

एसडीएम पत्थलगांव सुश्री त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान ग्राम बटईकेला के मतदान केन्द्र क्रमांक 23, 24, 25, 26, कांसाबेल के मतदान केंद्र क्रमांक 84, 85, 86, 87, पोंगरो के मतदान केंद्र क्रमांक 93, 94 और टांगरगांव के मतदान केन्द्र 95, 96, 97 का अवलोकन किया। उन्होंने प्राथमिक शाला बटाईकेला के शेष मरम्मत कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts