कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिया विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र : अगले 90 दिनों तक बूथ और जनता के बीच समय व्यतीत करें पदाधिकारी कार्यकर्ता.

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस के शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित उमेश प्रधान ने किया 300 लोगों के साथ भाजपा प्रवेश.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सह संगठन प्रभारी नितिन नबीन एक दिवसीय प्रवास में जशपुर पहुँचे. शहर के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड में सांसद गोमती साय, केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य विष्णु देव साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और जिलाध्यक्ष भाजपा जशपुर ने स्वागत किया। हेलीपेड से प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सीधे सोगड़ा स्थित सर्वेश्वरी आश्रम पहुँचे और माँ काली का दर्शन कर, अघोरेश्वर गुरुपद सम्भव बाबा से आशीर्वाद लिया. लगभग आधा घंटा आश्रम में रहने के बाद जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे।

यहाँ इन नेताओं की उपस्थिति में साढ़े 3 सौ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 उमेश प्रधान और कांग्रेस के जशपुर शहर ब्लाक उपाध्यक्ष मनोज सोनी, सेवानिवृत्त व्याख्याता बानेश्वर कश्यप, उरांव समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत बैरागी, प्रभा प्रधान बीडीसी, दिनेश राम पटेल, शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर, ग्राम पंचायत लोदाम की सरपंच देवकी प्रधान, राधे श्याम भगत, उरांव समाज के सचिव मुनेश्वर भगत, उरांव समाज के अध्यक्ष सूर्यनारायण भगत, जिला पंचायत के पूर्व कर्मचारी आरआर पैंकरा सम्मिलित हैं। इससे पहले जशपुर जिले में पहली बार आए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक तरीके से किया। स्थानीय विश्राम गृह से भाजपा कार्यालय तक लाया गया। इस दौरान उत्साह से भरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर,जमकर नारेबाजी की।

कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान ओम माथुर ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के साथ व्यतीत किये समय को याद करते हुए, उन्हें स्मरणाजंलि अर्पित की। मिडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होनें ईडी और सीबीआई जैसे केन्द्रीय जांच एजेंसियों के राजनीतिक हित के लिए दुरूपयोग किये जाने के मुख्यमंत्री के आरोप पर पलट वार करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भी कांग्रेस के तत्कालीन मंत्रियों और नेताओं के घर में छापे पड़ते थे। अगर कांग्रेसियों ने किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं की है तो उन्हें न तो डरने की जरूरत है और ना ही व्यर्थ के बयानबाजी करने की। जिस पर कांग्रेस के शासनकाल में भाजपा नेताओं ने सांवैधानिक जांच एजेंसियों और न्यायालय पर भरोसा रख कर जांच का सामना किया, उसी प्रकार कांग्रेस के नेताओं को भी करना चाहिए।

पार्टी में विधानसभा टिकट को लेकर चल रहे उठापटक के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होनें कहा कि चुनाव में जिस पार्टी की सरकार आने की संभावना अधिक होती है, उसमें टिकट को लेकर अधिक संघर्ष की स्थिति देखने को मिलती है। यह भाजपा के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होनें कहा कि बीते तीन चार महिने के दौरान पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में तेजी से राजनीतिक महौल ने करवट ली है। इससे पहले तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी को गुमान था कि विरोधी दल जमीन में कहीं नहीं है। लेकिन अब उन्हें भी अहसास हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ चुनावी मैदान में आ रही है। ओम माथुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर चुनाव में उतरेगी।

जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए ओम माथुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का 25 साल का वनवास किसी चमत्कार का नहीं, पार्टी कार्यकताओं के मेहनत का परिणाम है। उन्होनें कहा कि जब पहली बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी, उस चुनाव में मिडिया सहित किसी राजनीतिक विशलेषक को अनुमान नहीं था कि भाजपा इतनी भारी बहुमत से जीतेगी। पार्टी के तात्कालिन प्रदेश अध्यक्ष कैशव प्रसाद मौर्य ने जब जीत का दावा किया था, तो उनका मजाक उड़ाया गया था। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा ने दो चुनाव में विशाल बहुमत प्राप्त किया है। कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए ओम माथुर ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से हो कर जाता है। उन्होनें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अगले 90 दिनों तक बूथ और जनता के बीच अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।

जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष जशपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, पूर्व विधायक राजशरण भगत, शिव शंकर साय पैंकरा, भरत साय, रोहित साय, नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा,  ओमप्रकाश सिन्हा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला प्रभारी राम किशुन सिंह, सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, सत्येन्द्र सिंह, पुरषोत्तम सिंह, गोपाल राय, राम गर्ग, देवधन नायक, रूपेश सोनी, शंकर गुप्ता, वरुण जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, शरद चौरसिया, सालिक साय, नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, नितिन राय,  शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजीव ओझा, देवेंद्र गुप्ता, सुरेश राम भगत, केशव यादव, सलोने मिश्रा, हरिशंकर यादव, श्यामलाल भगत, श्रीनायक मिश्रा, गणेश जैन, अनिल मित्तल, डीडीसी लालदेव भगत, शांति भगत, गेंदबिहारी सिंह, उमा देवी, रजनी प्रधान,  सुनीति भोई, अनुज कुमारी पैंकरा, ममता कश्यप, शारदा प्रधान, भुनेश्वरी बेहरा,  असलम आजाद, अब्राहम तिर्की, ओमप्रकाश साय, वेद प्रकाश भगत, गोविंद भगत, गंगा भगत, कृपा भगत, जमीर इस्लाम जिन्ना, मुकेश सोनी, गोपाल कश्यप, दीपक अंधारे, हरीश पारीक, नीतू गुप्ता, अमन शर्मा, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, विकास नाग, विकास सोनी, सज्जु खान, अरविंद भगत, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, राधे श्याम, गणेश गुप्ता, दीपक चौहान, अमित साय, नमीत सिंह, निखिल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभ्युदय मिश्रा, दीपू मिश्रा, प्रियंका गिरी, गुड़िया यादव, पंकज गुप्ता, आशु राय, अभिषेक गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, गुड्डू सिद्दीकी, रामनारायण यादव, रामस्वरूप यादव सहित जिला पदाधिकारी, सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!