गोठान में गाय नहीं, पल रहे हैं कांग्रेसी, कर रहे है जमकर भ्रष्टाचार – राजकुमार चाहर

Advertisements
Advertisements

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी सम्मेलन मेप्रदेश भर के कार्यकर्ता हुए सम्मिलित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी सम्मेलन में प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटे। राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने मंडल एवं जिलों से आए किसान मोर्चा के नेताओं से किसानों के मुद्दों पर जमीनी परिस्थितियों पर चर्चा की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने छत्तीसगढ़ के किसानों को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनने पर भरपूर पैसे देगी और गांव का चौमुखी विकास करेगी। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के गोबर घोटाला ने बिहार के चारा घोटाला को भी पीछे छोड़ दिया है। गौठान में गाय तो नहीं पाल रहे, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता जरूर पल रहे हैं और जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है। इस बैठक में रासायनिक खाद्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि पूरी दुनिया में रासायनिक खाद की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई लेकिन भारत में इसका पूरा बोझ मोदी सरकार ने सह लिया है और किसानों के पांव में कांटा नहीं गड़ने दिया।

मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इसमें किसान मोर्चा के साथियों की प्रमुखता से भूमिका रहेगी, प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार अहसान फ़रामोश है। केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी कर रही है पर अहसान मानने के बजाय भेदभाव का आरोप लगाती है।

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गांव का विकास पूरी तरीके से ठप्प हो गया है। किसानों को सड़कों की अस्पतालों, स्कूलों की भी आवश्यकता होती है। सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। स्कूल और अस्पताल के भवन में मरम्मत नहीं हो रही है, स्कूल में मास्टर भी नहीं है और अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। भूपेश बघेल की सरकार का पूरा ध्यान केवल और केवल भ्रष्टाचार में रहा है और गांव का विकास पूरी तरीके से उपेक्षित है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है और फिर से गांव में विकास की गंगा बहाई जाएगी।

मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि किसानों के लिए जितने भी कार्य किए गए, वह सब भाजपा शासन काल में हुआ। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा प्रदेश को कुछ नहीं दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रभारी केदार कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनने वाली है और किसानों के जीवन में खुशहाली आने वाली है। बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, आलोक ठाकुर, पुलकित चंद्रा, महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, कोमल सिंह राजपूत, मंत्री राकेश तिवारी, खिलावन शर्मा, निश्चय वाजपेयी, रवीश कुमार, धीरज मिश्रा, विलास सुतार आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!