जशपुर जिला में एक के बाद एक अनोखा भ्रष्टाचार हो रहा उजागर, रीपा में गोबर से पेंट बनाने संयंत्र खरीदी और रेडी टू ईट पोषण आहार के वितरण में भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो जल्द खोलेगा मोर्चा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिला में एक के बाद एक रोजाना हो रहे अनोखे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो जल्द ही सड़क पर उतरने की योजना में हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव और भाजपा नेता नितिन राय ने प्रशासन से रीपा में गोबर पेंट बनाने वाले संयंत्र खरीदी और रेडी टू ईट पोषण आहार के वितरण में भारी गड़बड़ी पर उच्च स्तरीय जांच का मांग की है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की इस वक्त जशपुर जिले में कांग्रेस सरकार ने दो अनोखे प्रकार का भ्रष्टाचार किया है जिसमें गोबर से पेंट बनाने वाले मशीन को खरीदी में मापदंडों का पालन नहीं हुआ है तो वही रेडी टू ईट पोषण आहार के वितरण में भारी लापरवाही से बड़े भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त हो रही है।उक्त मामले में जांच का मांग प्रशासन से किया जा रहा है।

भाजपा नेता नितिन राय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अनोखा भ्रष्टाचार इस वक्त उजागर हुआ है।यह भ्रष्टाचार महिला बाल विकास योजना अंर्तगत रेडी टू ईट पोषण आहार के वितरण कार्य में लगे एजेंसी द्वारा किया गया है। बीज विकास निगम के अंतर्गत निर्धारित एजेंसी को जशपुर जिले में रेडी टू ईट पोषण आहार वितरण का कार्य आबंटित हुआ था जिसके तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में महीने के पूरे दिन (30 या 31 दिन) पोषण आहार दिया जाना सुनिश्चित हुआ,इस कार्य में बीज विकास निगम ने कांग्रेस के ही लोगों को कार्य आबंटित किया,जिनके द्वारा एक महीने के बजाय मात्र तीन सप्ताह ही राशन आंगनबाड़ी केंद्रों में दिया गया और दबाव बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से कोरे प्रपत्र में हस्ताक्षर करवाया गया जिससे नाराज हो हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनें गत दिनों जिला मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने आए थे। जिसके बाद से लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ऊपर दबाव बना कार्यवाही करने का धमकी जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा दिया जा रहा है।जिसका पुरजोर निंदा भारतीय जनता पार्टी करती है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच का मांग भारतीय जनता पार्टी करती है,उच्च स्तरीय कार्यवाही का मांग इस कारण किया जा रहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के शिकायत पर जो स्थानीय स्तर पर जांच शुरू हुआ है उस पर प्रथम दृष्टया सवालिया निशान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका खुद लगा चुके हैं जिसका प्रमाण हजारों की संख्या जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के द्वारा गत दिनों पहुंच सामूहिक बयान का मांग करना था लेकिन विभाग द्वारा न ही इनका बयान दर्ज किया गया और न ही दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच की जा रही।बल्कि जिम्मेदार अधिकारी लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को धमकाने और जांच में बयान सकारात्मक देने का दबाव बनाने में लगे हैं।कांग्रेस की सरकार ने स्व सहायता समूहों के हाथ से रोजगार छीन बड़े भ्रष्टाचार को जन्म दिया है,पहले राशन वितरण का कार्य स्व सहायता समूहों को दिया जाता था लेकिन कांग्रेस की सरकार ने बीज विकास निगम के माध्यम से शासकीय पैसे का भ्रष्टाचार करने अनोखा तरीका खोज निकाला है। इस अनोखे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा जल्द ही मोर्चा खोलेगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का मांग करेगी।

गत दिनों पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने विधानसभा में रेडी टू ईट पोषण आहार वितरण करने वालों के संबंध में जानकारी मांगा था जिसमे सरकार ने वितरणकर्ता जशपुर के चीर बगीचा निवासी गुड्डू और वकार के रूप में बताया था जबकि गुड्डू और वकार झारखंड के रहने वाले हैं।सरकार के द्वारा गलत जानकारी देकर यह कारनामा किया जा रहा है।

नितिन राय ने आगे कहा कि इस वक्त छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रीपा में गोबर से पेंट बनाने वाले मशीन के क्रम में भी भारी लापरवाही बरती गई है। बीज विकास निगम अंतर्गत निर्धारित फर्म से मशीन क्रय किया जा रहा जिसके लिए न तो निविदा अलग से निकाला गया और न ही स्थानीय स्तर पर कोटेशन आमंत्रित की गई।बल्कि नियमों को दरकिनार करते हुवे पशु विभाग को एजेंसी बना बीज विकास निगम में निर्धारित फर्म से मशीन दोगुने मूल्य पर क्रय कर लिया गया है।जिस मापदंड में मशीन रीपा में लिया जाना था उस मापदंड में मशीन क्रय नहीं किया गया है।मशीन का गुणवत्ता इतना ज्यादा खराब है कि मशीन खरीदे साल भर भी नहीं हुवे हैं मशीन में खराबी आनी शुरू हो गई है।मशीनों के खरीदी में गुणवत्ता हेतु स्टेनलेस स्टील से बने संयंत्र लगाया जाना था लेकिन मेटल स्टील से बने संयंत्र लगाए गए हैं जिसका बाजार मूल्य खरीदी किए गए मूल्य से लगभग आधा है।इस खरीदी में जांच का मांग भाजयुमो करता है।श्री राय ने आगे कहा कि यदि समय रहते इस दोनो मामले में उच्च स्तरीय जांच प्रशासन नहीं करता है तो आगामी दिनों में भाजयुमो कलेक्ट्रेड का घेराव कर उग्र प्रदर्शन को मजबूर रहेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!