सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए श्री आभाष मिंज : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर

जशपुरनगर : पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित जिले के चौकी मनोरा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्री आभाष मिंज को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

इसी संदर्भ में आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.),  एसडीओपी  कुनकुरी श्री संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर परमा द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!