सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुनकुरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुनकुरी में मंगलवार को उत्साह और उल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में विद्यालय के सभी भैया-बहन (छात्र-छात्राएं) शामिल हुए। रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय में सामुहिक रूप से बहनों ने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधा। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्याम सिंह द्वारा भैया बहनों के साथ समस्त विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने के उद्देश्य से अवगत कराया।

सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करें – प्राचार्य अजय कुमार कश्यप

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अजय कश्यप ने रक्षाबंधन के पौराणिक, ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व के बारे में विधयार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई- बहनों का एक अनोखा त्यौहार है। इसी त्योहार के कारण हमारे समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारा प्रदर्शित होता है। हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति बनाए रखने में हमें मदद मिलती है। हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे भारत देश में मनाया जाता है। हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि रक्षाबंधन की इस सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!