नवीन पुलिस सहायता केंद्र केरजू का उद्घाटन कार्यक्रम खाद्य मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से हुआ संपन्न

कलेक्टर सरगुजा, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ उद्घाटन कार्यक्रम

पुलिस सहायता केंद्र को आम जनता के लिए समर्पित कर छेत्रवासियो को दी गई बधाई

छेत्रवासियो द्वारा दुरस्त छेत्र मे आमजनता की सुविधा हेतु सहायता केंद्र के शुभारंभ पर किया गया आभार प्रकट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा/अम्बिकापुर

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल के सरगुजा जिले मे भेट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम केरजू मे नवीन पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई थी,इसी परिपालन मे आज दिनांक को नवीन पुलिस सहायता केंद्र केरजू का उद्घाटन समारोह खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य मे पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के गरिमामयी उपस्तिथि मे नवीन पुलिस सहायता केंद्र केरजू का फीता काट कर लोकार्पण समारोह संपन्न किया गया।

पुलिस सहायता केंद्र केरजू के उद्घाटन कार्यक्रम मे खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमरजीत भगत द्वारा अपने उदबोधन मे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस सहायता केंद्र की सौगात छेत्रवासियो को दिया गया हैं, छेत्र के विकास का लाभ सभी आमनागरिकों को मिलता हैं छेत्र के लोगो को सुविधा प्रदान करने की मंशा से पुलिस सहायता केंद्र कि स्थापना केरजू मे की गई हैं, छेत्रवासियो को पुलिस सहायता  केंद्र की शुरूवात होने पर बधाई देकर शुभकामनायें दी गई।

कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार (भा.प्र.से.)ने अपने उदबोधन मे कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भेट मुलाक़ात कार्यक्रम मे पुलिस सहायता केंद्र केरजू की घोषणा छेत्रवासियो से की गई थी जिसे आज हम मूर्त रूप मे देख रहे हैं,इस पुलिस सहायता केंद्र के बनने से छेत्रवासियो को अब किसी भी परेशानी मे 40 किलोमीटर दूर का सफर नही करना पड़ेगा किसी भी मामले मे कार्यवाही तत्काल किया जा सके साथ ही छेत्र मे अपराध के निराकरण मे गतिशीलता आएगी।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.)द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम केरजू मे पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन होने से आस पास के 11 गाँव मे निवासरत लोगो को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, घटना कि सुचना और कार्यवाही दोनों मे समय कम से कम लगेगा साथ ही अपराध निराकरण मे महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस सहायता केंद्र द्वारा निभाई जायगी, पुलिस सहायता केंद्र मे वर्तमान मे 06 पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं, जिसमे 01 सहायक उप निरीक्षक, 01 प्रधान आरक्षक, 04 आरक्षक पुलिस सहायता केंद्र केरजू मे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल,रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको,सहित पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नोहर साय मिंज एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Advertisements
error: Content is protected !!