जिले की प्रभारी सचिव डॉ प्रियंका शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

नारायणपुर, जिले की प्रभारी सचिव और संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में निर्मित किये जाने वाले हमर लैब के स्थल का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को लैब स्थापना कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिये। डॉ शुक्ला ने जिला अस्पताल के प्रसूति कक्ष, एक्स-रे, ब्लड बैंक, महिला वार्ड आदि कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियेां को दिये।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!