भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना ने कांग्रेस सांसद से पूछा : नक्सली बुरे नहीं होते, तो क्या वे ‘भले नक्सली भाई’ भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं?

Advertisements
Advertisements

भाजपा का सवाल : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर छत्तीसगढ़ क्यों नहीं आए?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है लेकिन आज तक इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि उनके केंद्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ लेकर क्यों नहीं आए? क्या वह छत्तीसगढ़ को भारत का अंग नहीं मानते हैं? क्या वे छत्तीसगढ़ को सिर्फ कांग्रेस का एटीएम मानते हैं? श्रीमती साहू ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा निकालने से पहले अपने तीनों परदेसिया राज्यसभा सदस्यों को छत्तीसगढ़ के विकास से जोड़ लेना चाहिए। जबसे कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्य बने हैं, उनमें से दो सदस्य तो कभी छत्तीसगढ़ वापस भी नहीं आए हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के महासमुंद प्रभारी रंजीत रंजन ने कहा था कि नक्सली बुरे नहीं होते, तो क्या अब रंजीता रंजन के वे ‘भले नक्सली भाई’ भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!