सामूहिक बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा हो,जन्माष्टमी पर प्रतिबंध लगाकर सनातनियों को मिशनरी माफियाओं द्वारा धमकाया जाना बर्दाश्त नहीं, इस गुंडागर्दी का दिया जाएगा मुँहतोड़ जवाब – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

Advertisements
Advertisements

इतिहास साक्षी है जब जब सनातनियों पर आक्रमण हुआ है वे और मजबूत होकर उभरे है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : आपरेशन घर वापसी के अखिल भारतीय प्रमुख एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जशपुर अंचल में घट रहे घटनाक्रम एवं हो रहे अपराधों पर अपना आक्रोष प्रकट करते हुए अपनी आक्रामक शैली में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक दिवस के दिन एक जनजातीय शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ फांसी की सजा की मांग की है, वहीं दूसरी ओर जन्माष्टमी पर्व के आयोजकों के साथ मारपीट की घटना और पर्व मनाने पर रोक लगाने के प्रयास को षडयंत्र बताते हुए, इसका मुंह-तोड़ जवाब देने का आव्हान भी किया है।

सामूहिक बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा हो – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

शिक्षक दिवस के दिन एक जनजातीय शिक्षिका के साथ दनगरी, बगीचा में सामूहिक बलात्कार कुशासन की पराकाष्ठा है, एक विशेष वर्ग के आरोपियों द्वारा किए गए इस कुकृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। शासन द्वारा संरक्षित इन बाहरी घुसपैठियों पर तत्काल कड़ी कारवाई हो। इस शर्मनाक घटना से साफ़ जाहिर है कि कांग्रेस शासन जनजातीय विरोधी के साथ-साथ महिला विरोधी भी है। कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ जनजातियों को ठगा है, बल्कि उनके अधिकारों को भी छीनने का काम किया है। इस कांग्रेस सरकार के मुखिया श्रीमान ठगेश ने किया प्रदेश का बेड़ा गर्क और छ्त्तीसगढ़ को बना डाला महिलाओं के लिए नर्क। कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर अत्याचार 91.4% बढ़ गया है। आज प्रदेश में प्रतिदिन 2 से 3 लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना हो रही है।

जन्माष्टमी पर प्रतिबंध लगाकर सनातनियों को मिशनरी माफियाओं द्वारा धमकाया जाना बर्दाश्त नहीं, इस गुंडागर्दी का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

छत्तीसगढ़ के धर्मांतरण का केंद्र कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला में हिन्दुओं पर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कायराना हमला से यह साफ़ जाहिर है कि काँग्रेस के सनातन विरोधी शासन के संरक्षण एवं दिशानिर्देशन में यह आक्रमण हुआ है।

इन विधर्मी लोगों द्वारा संचालित संस्थायें हमारे लोगों का छलपूर्वक धर्मांतरण करती हैं और जो धर्मांतरित नहीं होते उनको हतोत्साहित कर उनके भीतर भय पैदा करने के लिए यह हथकंडा अपनाती हैं। इन विधर्मियों के नापाक इरादों को हम कामयाब नहीं होने देंगे। अगर उनको लगता है कि डराकर, मारपीट कर वे अपने मंसूबों में कामयाब होंगे, तो सुन लो विधर्मियों ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। यह बयान घर वापसी के अखिल भारतीय प्रमुख एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने दिया है।

उन्होंने कहा एक तरफ तो दक्षिण में विधर्मी स्टालिन हम हिन्दुओं को वायरस की तरह मिटाने की धमकी दे रहा है, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के स्टालिन को देखिए जिसके संरक्षण में हमारे धार्मिक क्रियाकलापों पर प्रतिबंध लगाने का कुत्सित प्रयास हो रहा है, जो उनकी मनसा को दर्शाता है। इतिहास साक्षी है जब जब सनातनियों पर आक्रमण हुआ है वे और मजबूत होकर उभरे है। अब समय आ गया है इन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!