मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कुल 40 वाहनों पर हुई कार्यवाही : 12,200 रूपये लिया गया समन शुल्क

नो पार्किंग में वाहन खड़ा किये पाए गए , वाहन का नंबर प्लेट अस्पष्ट लिखे पाए गए वाहनों पर किया गया कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 12,200 रूपये समन शुल्क लिया गया।  मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही  की गई जिसमें नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने पर 04 वाहन चालकों से 1200 रुपये, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले 05 वाहन चालकों से 1500 रुपये, मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 01 चालको से 300 रुपये, बिना रिफ्लेक्टर  के वाहन चलाते पाए जाने पर 21 वाहन चालक से 6300 रुपये एवं  मोटरयान अधिनियम के अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर 09 वाहन चालको से  2900 रुपये समन शुल्क लिया गया।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालको को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने एवं मो.सा. में तीन सवारी नहीं चलने हेतु समझाईस दी जा रही है।

Related posts