जन्माष्टमी पर्व को लेकर हुए विवाद के कारण भाजयुमो ने कुनकुरी विधायक कार्यालय का किया घेराव, जमकर हुई नारेबाजी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

विधानसभा कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम सिमड़ा के डूमरबहार में जन्माष्टमी की बैठक में हुई घटना के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कुनकुरी विधायक कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव के दौरान कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज के विरूद्ध नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा झाटकी भी हुई।

जनपद पंचायत कुनकुरी परिसर स्थित विधायक कार्यालय की सुरक्षा के लिये जनपद परिसर के गेट पर ही पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग कर दी गई थी जिसके कारण प्रदर्शनकारी भाजयूमो कार्यकर्ता विधायक कार्यालय तक नही पहूंच सके।

प्रदर्शन के पूर्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्यप्रताप सिंह जूदेव एवं स्थानीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता बाजारडांड स्थित जूदेव मंच के पास एकत्रित हुए जिसके बाद रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय घेराव के लिये निकले। जुदेव मंच से बस स्टैण्ड होते हुए तपकरा रोड पहूंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा विधायक कार्यालय से पहले ही रोक दिया गया।

विरोध प्रदर्शन की रैली को बस स्टैण्ड पहूंचने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णुदेव साय द्वारा संबोधित किया गया। उन्होने दुलदुला के डुमरबहार ग्राम में हुई घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। पुरे प्रदेश में माफीया राज चल रहा है। कुनकुरी विधायक यूडी मिंज पर भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली व कमीशनखोरी का गंभीर आरोप भी लगाया।

भाजयुमो के विधायक कार्यालय घेराव कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शौर्यप्रताप सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के जिला एवं मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!