माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकारण एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के निर्देशन पर विगत दिवस 12 सितम्बर 2023 को कलेक्टोरेट के सभागार कक्ष में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव महेश कुमार राज, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, एसडीएम, तहसीलदार, चीफ लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम जशपरु सुदेश कुमार गुप्ता, एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीण उपस्थित थे।

जिला अधिवक्ता संघ जशपुर के पैनल अधिवक्तागण द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 द्वारा कानूनी की जानकारी साझा किया गया और विस्तृत जानकारी दी गई।     

Related posts