कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा राजमार्ग के शहरी भाग में सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु आवागमन के लिए किया गया है मार्ग व्यपवर्तित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्व जनमानस को सूचित किया गया है कि कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग निर्माणाधीन है। तपकरा शहरी भाग में सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माणाधीन अवधि में हल्के वाहन, अस्थाई व्यपवर्तित मार्ग भण्डारडिपा (तपकरा)-जबला-महुवाटोली, सेमरताल मार्ग, भारी वाहन ग्राम सिंगीबहार-लुलकीडीह-तालसरा मार्ग (उड़िसा प्रांत एस.एच.-24) अथवा तपकरा-फरसाबहार बंदरचुआं मार्ग का आवागमन हेतु उपयोग किया जायेगा एवं सार्वजनिक यात्री वाहन निर्माणाधीन मार्ग के अर्ध्द भाग को एकल मार्ग मान कर यातायात जारी रखेंगे।

Related posts