भाजपा की परिवर्तन यात्रा – 2 : कुनकुरी में आयोजित हुई प्रेस वार्ता, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं यात्रा संयोजक राम विचार नेताम ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, के विषय में जानकारी देते हुए परिवर्तन का किया आव्हान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा – 2 के दुसरे दिन कुनकुरी पहूंचने पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही परिवर्तन यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया है। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितम्बर को मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर दंतेवाड़ा से प्रारंभ हुई है। जिसके माध्यम से 45 विधानसभाओं तक पार्टी का संदेश पहूंचाकर सम्पर्क किया जायेगा। वही दुसरी यात्रा 15 सितम्बर को मां खुडिया रानी व भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेकर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जन्म एवं कर्म भूमि जशपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा ध्वज दिखाकर प्रारंभ की गई है। यात्रा के दुसरे दिन कुनकुरी पहूंचने पर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

दुसरे दिन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम समाज प्रमुखों से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर संवाद स्थापित किया गया। जिसके उपरांत प्रेस वार्ता के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया गया और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली गई। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, के विषय में जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, यात्रा संयोजक रामविचार नेताम के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद श्रीमती गोमती साय, सांसद गुहाराम अजगले, मोतीलाल साहू व अनुराग सिंहदेव आदि उपस्थित रहे।

देखे वीडियो प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व यात्रा संयोजक रामविचार नेताम ने क्या कहा……..

Advertisements
Advertisements

One thought on “भाजपा की परिवर्तन यात्रा – 2 : कुनकुरी में आयोजित हुई प्रेस वार्ता, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं यात्रा संयोजक राम विचार नेताम ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, के विषय में जानकारी देते हुए परिवर्तन का किया आव्हान

Comments are closed.

error: Content is protected !!